{"_id":"66c62d92e3f50c84e90cd525","slug":"14-sector-officers-and-tehsildar-nodal-officer-appointed-for-compliance-of-code-of-conduct-regarding-assembly-elections-hisar-news-c-21-hsr1020-446888-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधानसभा चुनाव को लेकर 14 सेक्टर अधिकारी व आचार संहिता की अनुपालना के लिए तहसीलदार नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधानसभा चुनाव को लेकर 14 सेक्टर अधिकारी व आचार संहिता की अनुपालना के लिए तहसीलदार नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर लघु सचिवालय में चुनाव कर्मियों के साथ बैठक करते रिटर्निंग अधिकारी एवं एस
हांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे हलके में 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यही सेक्टर अधिकारी आगे चुनाव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। तहसीलदार अनिल कुमार को आचार संहिता की अनुपालना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। अवैध प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश दिए।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुलभूषण बंसल ने विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बिजली, पानी ,रैंप, शौचालय व फर्नीचर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए बैठक में उपस्थित सेक्टर अधिकारी व सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर भिजवाना सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र की भौगोलिक व अन्य प्रकार की तमाम जानकारी हासिल कर लें। ताकि किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने तहसीलदार अनिल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया व निर्देश दिए की वह पूरे हल्के का दौरा करें। इस दौरान अगर कही भी आचार संहिता की उल्लंघना नजर आए तो तुरंत उचित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बूथ का ब्यौरा अंकित करवाने का कार्य खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व शहरी क्षेत्र में यह कार्य नगर परिषद द्वारा करवाया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक मेहरा, चुनाव कानूनगो गुरुदेव शर्मा, एसईपीओ नवीन मलिक सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।