{"_id":"5c8aa044bdec22144c192150","slug":"131552588868-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के बीच मनेगी होली, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के बीच मनेगी होली, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रदेश में बार-बार बदल रहे मौसम के बीच होली भी बादलों के बीच मनने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की व तेज बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेशभर में 20 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से माइनस तीन डिग्री कम चल रहा है, जिस कारण मौसम में ठंडक बरकरार है।
हरियाणा हकृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मौसम में बार-बार बदलाव छोटे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका ज्यादा असर हरियाणा खासकर प्रदेश के जीटी बेल्ट में ज्यादा दिखाई दे रहा है। हालांकि इसका प्रभाव पंजाब और हरियाणा में दिखाई दे रहा है। प्रदेश का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से माइनस में चल रहा है। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से माइनस 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से माइनस 3 डिग्री कम चल रहा है। वीरवार को प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 4.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिन्होंने मार्च के पहले पखवाड़े की समाप्ति पर भी ठंड का अहसास करवाया।
फसलों को नुकसान, बीमारियों की आशंका
कृषि विशेषज्ञ एडीओ डॉ. राजीव भाटिया के अनुसार वर्तमान मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक है। बादलवाई से बीमारी के कीटाणु बढ़ रहे हैं। लगातार बादल छाए रहने और मिला-जुला तापमान होने जैसे थोड़ी ठंड या थोड़ी गर्मी से गेहूं की फसल में पीला रतुआ नामक बीमारी का प्रकोप हो चुका है। गेहूं की 2851, 711 आदि किस्म में किसानों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पीला रतुआ से बचाव के लिए किसानों को प्रोपीकोनाजोल 2 एमएल प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। इसके अलावा गेहूं, जौ और सरसों में रसचूसक कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ा है। इनकी रोकथाम के लिए डाइमेथोएट 2 एमएल प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करें।
विज्ञापन
प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील है। 20 मार्च तक प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने, हवाएं चलने या फिर कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार