फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सरपंच, ग्राम सचिव संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

सरपंच, ग्राम सचिव संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

Mon, 02 Apr 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरपंच, ग्राम सचिव संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम का हिसार में कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी खंड स्तर पर सरपंचों के धरने शुरू होंगे। इसमें सरपंचों के साथ ग्राम सचिव भी रहेंगे। मांग पूरी होने तक यह धरने जारी रहेंगे।
सरपंच ग्राम सचिव संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सरपंच जिला अध्यक्ष अशोक देपल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष कृष्ण नलवा खंड प्रथम प्रधान, राजेश शाहपुर खंड द्वितीय के प्रधान, ग्राम सचिव जिला अध्यक्ष लेखराज विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सोमवार से खंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक वे अपना कार्य बाधित रखेंगे।
विज्ञापन

सरपंचों ने निलंबित किए गए नौ ग्राम सचिवों को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई। हरियाणा पंचायती राज एक्ट को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों के बीपीएल कार्ड तुरंत बनवाए जाएं। गांव में भी गरीब परिवारों को छत मुहैया करवाई जाए। ई-पंचायत लागू करने से पहले तमाम संसाधन ग्राम सचिवालय, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाएं। गांवों में दिन में कम से कम चार घंटे लगातार बिजली दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सचिवालय में रिकॉर्ड की सुरक्षा के लिए चौकीदार उपलब्ध करवाए जाएं। सरपंचों को मिलने वाले मानदेय 3000 रुपये में बढ़ोतरी की जाए और दैनिक भत्ता दिया जाए। ग्राम सचिव शैक्षणिक योग्यता 10वीं से बढ़ाकर स्नातक की जाए। 1962 से मिलने वाले 20 रुपये वाहन भत्ते को बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाए। ग्राम सचिवों का ग्रेड 1900 से बढ़ाकर 2400 किया जाए। जीपीडीपी बनाने में सभी लाइन डिपार्टमेंट की हाजिरी, ब्लॉक समिति, जिला परिषद व ब्लॉक समितियों, कनिष्ठ अभियंताओं, खंड विकास अधिकारी का सहयोग सुनिश्चित किया जाए और तब तक पंचायतों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। रिक्त पड़े खंड कार्यालयों में बीडीपीओ, पंचायत अफसर, ग्राम सचिवों और अन्य पदों को तुरंत भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से सुनील सरपंच, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह घोड़ेला, साधु राम, मनोज शर्मा, बलबीर भांभू, घीसा राम सरपंच, सुनील सरपंच प्रतिनिधि, किताब सिंह, मनबीर सिंह, साधु राम सरपंच, संजय कुमार सरपंच व ग्राम सचिव रणधीर सिंह, ईश्वर सिंह, धर्मवीर सिंह, इंद्र पाल, कल्याण सिंह, राजीव नेहरा, जगदीप, धर्मेंद्र, सुधीर, विनोद सहित सभी नौ ब्लॉकों के सरपंच और ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed