फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   युवती से छेड़छाड़ करने वालों को 3-3 साल की सजा

युवती से छेड़छाड़ करने वालों को 3-3 साल की सजा

Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ करने वालों को 3-3 साल की सजा
हिसार (ब्यूरो)। जिले के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठा ले जाकर छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी करार दिए गए अजय और कर्णदीप को अदालत ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 20-20 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर तीन तीन महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। इन आरोपियों को छह फरवरी को अदालत ने दोनों आरोपितों को दोषी करार दिया था। इस संबंध में पीड़िता ने 9 मार्च 2016 को उकलाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीड़िता का कहना था कि वह ओपन से बीकॉम कर रही हूं। इसके अलावा एक स्कूल में पढ़ाती हूं। आठ मार्च को ढाई बजे स्कूल से घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अजय का फोन आया। कुछ देर बाद दोनों एक स्लेटी रंग की गाड़ी में आए। दोनों ने बात करने के बहाने से गाड़ी में बैठा लिया। अजय गाड़ी चला रहा था। वे सुनसान जगह खेतों में ले गए। कर्णदीप ने छेड़छाड़ की और अजय ने अपने मोबाइल फोटो ले ली। छेड़छाड़ के बाद में गांव से दूर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजय और कर्णदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed