{"_id":"5a7361af4f1c1b89268b7c8e","slug":"131517511087-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के हर जिले में चलते-फिरते सेवाएं देगी सहकारी बैंकों की मोबाइल एटीएम वैन---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के हर जिले में चलते-फिरते सेवाएं देगी सहकारी बैंकों की मोबाइल एटीएम वैन---
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नाबार्ड चेयरमैन डॉ. हर्ष कुमार भनवाला ने कहा कि आम जन को एटीएम से संबंधित सभी सेवाएं चलते-फिरते उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के केंद्रीय सहकारी बैंकों को पर्याप्त मात्रा में मोबाइल एटीएम वैन उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने वीरवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर से गुरुग्राम के केंद्रीय सहकारी बैंक को प्रदान की गई पहली मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उन्होंने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का क्रेडिट कार्ड भी लांच किया। इसके साथ ही सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला देश का पहला ग्रामीण बैंक बन गया है। नाबार्ड चेयरमैन ने कृषि महाविद्यालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैंप में वित्त पोषित उद्यमियों को स्वीकृति पत्र, चेक और पीओएस मशीनें भी वितरित कीं। इस अवसर पर नाबार्ड के सीजीएम अरुण शुक्ला, एसएचजीबी के चेयरमैन एमपी सिंह, पीएनबी के जीएम अशोक दरगन सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने लेन-देन को नकदी रहित करने और डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के लिए 2500 पीओएस मशीनें स्वीकृत की हैं। इनमें से 15 मशीनें आज यहां उद्यमियों को प्रदान की गई हैं। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का क्रेडिट कार्ड लांच करते हुए उन्होंने बताया कि देशभर में अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने वाला यह पहला ग्रामीण बैंक है।