फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   130 buses were sent to Kurukshetra in the afternoon, passengers on local and long routes were troubled

Hisar News: दोपहर को 130 बसें भेजी कुरुक्षेत्र, लोकल से लेकर लंबे रूट पर यात्री रहे परेशान

Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
130 buses were sent to Kurukshetra in the afternoon, passengers on local and long routes were troubled
हिसार। फतेहाबाद रोडवेज डिपो के परिचालक कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करने के विरोध में वीरवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर बसों का चक्का जाम किया। पूरे दिन यात्री परेशानी रहे। शुक्रवार को सुबह बसों का संचालन हुआ। मगर दोपहर को कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए 130 बसें भेजने के साथ ही यात्रियों की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन


लोकल से लेकर लंबे रूट पर यात्रियों को बसों की सुविधा नहीं मिली। यात्री बस स्टैंड पर घंटों तक बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, कार्यक्रम खत्म होने के साथ ही बसें वापस आ जाएगी। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो शनिवार दोपहर तक बसें हिसार पहुंचना शुरू हो जाएगी। उसके बाद नियमित बसों का संचालन कर दिया जाएगा। वहीं, शनिवार को भी यात्रियों को बसों की समस्या झेलनी पड़ेगी। लोकल से लेकर लंबे रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को बसें भेजने के बाद सबसे ज्यादा लोकल रूट पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी जाने के लिए भी यात्री बस का इंतजार करते रहे। योग दिवस पर कुुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से 1285 बसें मांगी गई हैं। इनमें हिसार की 130 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed