फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1,248 jawans deployed in Hansi police district

Hisar News: हांसी पुलिस जिले में 1,248 जवान व अर्ध सैनिक बल की 6 कंपनियां की तैनात

Sat, 05 Oct 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
1,248 jawans deployed in Hansi police district
हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद
हांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर हांसी व नारनौंद के सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस जिला हांसी, राजस्थान होमगार्ड व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के 1,248 जवानों के अतिरिक्त अर्ध सैनिक बल की 6 कंपनियां भी तैनात रहेंगी। पोलिंग बूथ से दोनों तरफ 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का टैंट लगाने व वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


हांसी विधानसभा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक राज सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें 18 पेट्रोलिंग पार्टी, 6 स्टैटिक्स सर्विस टीम (एसएसटी), 12 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने उप मंडल परिसर में इकट्ठे हुए चुनाव ड्यूटी देने वाले पुलिस जिला के सभी कर्मचारी, अधिकारी व अर्धसैनिक बल, राजस्थान होमगार्ड के जवानों को विस्तारपूर्वक ड्यूटी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रबंधक व पेट्रोलिंग पार्टी रहे सचेत

पुलिस अधीक्षक के थाना प्रबंधकों को आदेश दिए गये कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार वाहनों की गहनता पूर्वक चेकिंग करें। सभी थाना प्रबंधकों को आदेश दिए गए है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में वाहनों व चुनाव के दौरान बूथ परिसर के आसपास क्षेत्र पर निरंतर पैनी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed