फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मारवल सिटी के बाशिंदों में भय का माहौल, कहा- डीसी से मिलेंगे निवासी

मारवल सिटी के बाशिंदों में भय का माहौल, कहा- डीसी से मिलेंगे निवासी

Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मारवल सिटी के बाशिंदों में भय का माहौल, कहा- डीसी से मिलेंगे निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मारवल सिटी के निवासियों में हमले के बाद से भय का माहौल है। उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। उनका आरोप है कि मंगलवार को भी आरोपी 8-10 गाड़ियों में कॉलोनी में बेखौफ होकर घूमे।
मारवल सिटी के निवासियों ने मंगलवार रात को आपत मीटिंग बुलाई, जिसमें कॉलोनी निवासी, नवीन, रामभगत बूरा, धर्मपाल, योगेश, सुनील, दलबीर, राजबीर, विजेंद्र, योगेश, दलजीत, सुनील कुमार, अशोक सिंगला, प्रवीण गर्ग, अरुण कुमार, मयंक बंसल समेत करीब 35-40 शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हमले के आरोपियों ने मंगलवार को दिन में 8-10 गाड़ियों में कॉलोनी में आकर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलोनी के 2-3 चक्कर लगाए और यह प्रदर्शित किया कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है और उनके बच्चे भी अब बाहर निकलने से डरने लगे हैं। कॉलोनी वासी राजबीर, नवीन ने बताया कि मीटिंग में पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस मामले में एक वकील हायर किया जाएगा, जो इस मामले में कार्रवाई के बारे में पुलिस से रिपोर्ट लेगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बुधवार या वीरवार को डीसी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

ये था मामला
चंडीगढ़ रोड स्थित मारवल सिटी के निवासी रविवार सुबह कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए कॉलोनी स्थित पार्क में मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां 15-20 लोगों ने पहुंचकर उन पर हमला बोल दिया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कॉलोनी वासियों ने हमले का आरोप मारवल सिटी के मालिक और उसके कारिंदों पर लगाया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को शिकायत के आधार पर नवीन यादव, पवन कुंडू, कुलदीप यादव, मोनू यादव और मारवल सिटी के मालिक रघुबीर चंद जैन सहित कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed