फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बार एसोसिएशन चुनाव में छह पदों के लिए नामांकन के पहले दिन आए 7 आवदेन

बार एसोसिएशन चुनाव में छह पदों के लिए नामांकन के पहले दिन आए 7 आवदेन

Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में छह पदों के लिए नामांकन के पहले दिन आए 7 आवदेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बार एसोसिएशन के पांच अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन सोमवार को सात फार्म जाम कराए गए। इनमें दो प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए तीन और उपप्रधान व खजांची पद के लिए 1-1 नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन चुनाव अधिकारी एडवोकेट किशोर दहिया, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजबीर सिंह पायल, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार बेरवाल और एडवोकेट मीनू शर्मा के समक्ष जमा कराए।
सोमवार को सबसे पहले प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल हुआ। यह पहला नामांकन सुभाष चंद मित्तल ने प्रधान पद के लिए भरा। मोहित अरोड़ा ने प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया। उपप्रधान पद के लिए जयदीप सिंह पूनिया ने, सचिव पद के लिए कमला देवी सहरावत, नरेश कुमार हरिताश व सुनील बिश्नोई और खजांची के लिए गौरव कुमार नैन ने पर्चे दाखिल किए। सह सचिव और लाइब्रेरियन पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं कराया गया। नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन है। सूत्रों के अनुसार प्रधान पद के लिए दो और नामांकन आने की संभावना है। बाकी पदों पर कुछ नाम और आ सकते हैं, जबकि कुछ पद पर सर्वसम्मति बनने की भी संभावना है।
विज्ञापन

1845 मतदाता हैं बार में
जिला बार में 1845 मतदाता हैं, जो चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 212 महिलाएं और 1633 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 207 सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें फिलहाल वोट का अधिकार नहीं मिला है। हालांकि वे बार के सदस्य तो हैं, लेकिन फीस न भर पाने या अन्य जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाने के कारण उन्हें वोट डालने का अधिकार फिलहाल नहीं मिल पाया है। 39 सदस्य ऐसे भी हैं, जो दूसरी बार काउंसिल के सदस्य होने के कारण चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उनके दूसरी बार काउंसिल में वोट हैं, जिस कारण नियमानुसार उन्हें यहां मतदान का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल को होंगे चुनाव
चुनाव अधिकारी एडवोकेट किशोर दहिया ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव पांच अप्रैल को होंगे। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और 20 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी, जबकि 25 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पांच अप्रैल को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed