{"_id":"5c8aa034bdec2213f8015be3","slug":"121552588852-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के एमई संदीप कुमार पदोन्नत होकर बने एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के एमई संदीप कुमार पदोन्नत होकर बने एक्सईएन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम के म्यूनिसिपल इंजीनियर संदीप कुमार धुंधवाल को पदोन्नति देकर एक्सईएन बना दिया गया है। संदीप कुमार इससे पहले भी निगम में कार्यवाहक एक्सईएन के तौर पर काम संभाल रहे थे। सेक्टर-13 निवासी संदीप धुंधवाल ने सितंबर 2012 में बरवाला नगरपालिका में बतौर एमई ज्वाइनिंग की थी। उसके बाद फरवरी 2015 में उनका तबादला हिसार नगर निगम में कर दिया गया था। तभी से वह करीब चार साल से निगम में ही सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आठ महीने से अधिक समय तक कार्यवाहक एक्सईएन का कामकाज देखा। फिलहाल वह नगर सुधार मंडल का काम देखेंगे।
ईओ हरदीप सिंह को मिला हांसी का अतिरिक्त कार्यभार
वहीं नगर निगम के ईओ हरदीप सिंह को हांसी नगर परिषद के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हांसी के ईओ सुरेश चौहान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस कारण वह छुट्टी पर चल रहे हैं। अब हरदीप सिंह हांसी नप का कामकाज देखेंगे।
ज्वाइंट कमिश्नर ने नहीं किया अभी तक ज्वाइन
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पद में भी बदलाव हुआ है। पहले ज्वाइंट कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सीटीएम शालिनी चेतल संभाल रही थीं। उनकी जगह एसडीएम परमजीत सिंह चहल को ज्वाइंट कमिश्नर बनाया गया है। मगर आचार संहिता लगने के कारण परमजीत सिंह चहल अतिरिक्त कार्यभार नहीं संभाल पाए हैं।