फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Socio-economic data will be collected from families and establishments.

Hisar News: परिवारों-प्रतिष्ठानों से जुटाएं जाएंगे सामाजिक-आर्थिक आंकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Socio-economic data will be collected from families and establishments.

विज्ञापन
हिसार। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग की ओर से सितंबर में हिसार जिले में विभिन्न घरेलू एवं प्रतिष्ठान सर्वेक्षण किए जाएंगे।
चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण और नीतियां निर्धारित करने में किया जाता है
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, एनएसओ का क्षेत्र संकार्य प्रभाग वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं एकत्र कर रहा है। वर्तमान में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, असंगठित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), थोक मूल्य सूचकांक और निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण समेत कई सर्वेक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में प्रवासन संबंधी सर्वेक्षण पाबड़ा में होगा। इसके लिए ढाणी जटान और तलवंडी राणा का भी चयन किया गया है। ऋण एवं निवेश तथा स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण खरकड़ा और राखी शाहपुर में होगा। एएसयूएसई के तहत हिसार में तथा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण डोभी में किया जाएगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संबंधी सर्वेक्षण हिसार, कोथ कलां और तलवंडी राणा में होगा।

एकत्रित सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाएंगी और परिवारों व प्रतिष्ठानों की पहचान प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं होगी। आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और योजना-नीति निर्माण में होगा। उन्होंने नागरिकों एवं उद्यमों से एनएसओ अधिकारियों को सही व पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed