फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Public movement against drugs intensifies in Rajthal

Hisar News: राजथल में नशे के खिलाफ जनआंदोलन तेज

Sat, 05 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Public movement against drugs intensifies in Rajthal
नारनौंद। राजथल गांव में नशे के खिलाफ शुरू हुआ जनआंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने निगरानी अभियान जारी रखते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा के साथ ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर गांव में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब इसे किसी व्यक्ति या एक बिरादरी तक सीमित न रखकर पूरे गांव का सामूहिक आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजथल को नशामुक्त बनाने के लिए सभी बिरादरियों और प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका गंभीर असर पड़ता है। नशे के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव में नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे किसी दबाव में आए बिना अभियान जारी रखेंगे और गांव के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान चांदीमान, मेहर सिंह, रामकुमार शर्मा, जोगेंद्र मान, दलशेर चहल, पाल और सतबीर आदि मौजूद रहे।


पुलिस बोली- हरसंभव सहयोग मिलेगा
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे की बिक्री या सप्लाई की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के मिलकर काम करने से अभियान को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed