फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पीएम श्रम योजना की वेबसाइट दोपहर बाद चार घंटे रही बंद

पीएम श्रम योजना की वेबसाइट दोपहर बाद चार घंटे रही बंद

Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्रम योजना की वेबसाइट दोपहर बाद चार घंटे रही बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद। जिले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के फार्म लगातार भरे जा रहे हैं। शनिवार को विभाग के निर्देशानुसार हर गांव में कैंप लगाकर लोगों के कार्ड बनाने का सीएससी को दिया गया। जैसे ही सीएससी संचालकों ने इस योजना के तहत शनिवार को कार्य शुरू किया तो विभागीय वेबसाइट बंद हो गई। वेबसाइट बंद होने के कारण दिनभर आवेदकों को इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक जिले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के अंतर्गत लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। शनिवार को जैसे ही इस वेबसाइट पर आवेदनकर्ताओं की संख्या बढ़ी तो विभागीय वेबसाइट लगाकर कई घंटों तक बंद रही। खराब मौसम में भी लोग दिनभर वेबसाइट चलने का इंतजार करते रहे। अधिकारियों के पास भी संतोषजनक जवाब नहीं था। जिले के हर गांव में शनिवार रविवार को स्पेशल कैंप लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए हुए हैं। कैंप के पहले ही दिन वेबसाइट दोपहर से शाम छह बजे मेंटेंस पर रही। रविवार को भी गांवों में कैंप लगाकर योजना के कार्ड बनाए जायेंगे।
विज्ञापन

यह है योजना
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना में 18 से 40 वर्ष तक के श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। श्रमिक की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होनी आवश्यक है। पंजीकरण कराने वाले श्रमिक को 60 साल की आयु के बाद हर माह तीन हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed