फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना

Thu, 09 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 10 हजार आवेदनों में से केवल 2400 मकानों व खाली प्लॉटों का सर्वे अथवा वेरीफिकेशन की जाएगी। याशी कंपनी की बी टीम सुनील के नेतृत्व में वेरीफिकेशन का काम करेगी। इस मामले को लेकर बुधवार को फैसला हो गया है। कंपनी के सुपरवाइजर सुनील ने बताया कि उनके पास जो लिस्ट आई है वो केवल 2400 परिवारों की है। ये वो परिवार हैं जिन्होंने या तो अपने मकान की रिपेयरिंग या मरम्मत के लिए फार्म भरा था और इसके अलावा वो परिवार हैं जिनके पास खुद का प्लॉट तो है मगर बना नहीं पा रहे।
फ्लैट वालों के आवेदन पेंडिंग अगली साल तक
कंपनी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि फ्लैट लेने वालों के आवेदन अभी पेंडिंग रखे गए हैं। इसमें अभी और समय लग सकता है। क्योंकि यहां मुद्दा फ्लैट के लिए जमीन की है।
विज्ञापन

पैसे मांगने का रहा है आरोप
यहां यह बता दें कि बी टीम के सदस्यों पर ही पैसे मांगने का आरोप है। इस मामले को लेकर पार्षदों ने निगम अधिकारियों को शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को बैठक भी हुई थी। बैठक में निगम आयुक्त अशोक बंसल ने कहा था कि जिनसे भी अगर कोई अवैध वसूली करे ऐसे कर्मचारी को मौके पर ही बैठा लो और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी टीम को किया सर्वे करने से इनकार
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जयबीर यादव ने बताया कि पहले जो टीम सर्वे कर रही थी उसे मना कर दिया है। नई टीम वार्डों में सर्वे करेगी। उनके पास आई कार्ड होंगे। सभी पार्षदों के साथ उनका परिचय करवा दिया गया है। कहीं किसी को दिक्कत हो तो वे निगम पार्षदों अथवा कार्यालय में भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी सर्वे वाले कर्मचारी को पैसा न देंवे यह वेरीफिकेशन निशुल्क की जा रही है।

10 हजार में से केवल 2400 मकानों का होगा सर्वे, बी टीम करेगी वेरीफिकेशन
- केवल मकान की रिपेयरिंग वाले व खाली प्लॉटों का होगी वेरीफिकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed