फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11th class student murdered with knife by 4-5 youths

Hisar News: 11वीं कक्षा के छात्र की 4-5 युवकों ने चाकू से वार कर हत्या की

Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
11th class student murdered with knife by 4-5 youths
अरुण ग्रेवाल। (फाइल फोटो) - फोटो : 1
हांसी। नहर कोठी के समीप 11वीं कक्षा के छात्र की मंगलवार देर रात करीब 11 बजे 4-5 युवकों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। छात्र के कमर पर तीन व छाती के दाई तरफ एक वार किया। पुलिस ने उनके चाचा की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बोगा राम कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से झज्जर के गांव सहेलगां के रहने वाले हैं। बीते चार वर्ष से हांसी में रह रहे हैं। उसके भाई ओमप्रकाश के दो बच्चे हैं। जिसमें 17 वर्षीय अरुण व 14 वर्षीय मानसी है। उसका भतीजा मंगलवार रात को घर से तिकोना पार्क की तरफ अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। जब वह नहर कोठी रोड पर बूस्टिंग स्टेशन के समीप पहुंचा तो वहां पर एक काले रंग की गाड़ी आई। उसमें 4-5 युवकों ने गाड़ी से उतरते ही अरुण पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करके सभी मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने डायल 112 पर सूचना दी व उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


पिता को लेकर आए जेल से बाहर
अरुण के पिता ओमप्रकाश हत्या प्रयास के मामले में झज्जर जेल में बंद है। ओमप्रकाश के जेल में होने के चलते अरुण ही परिवार को संभालता था। अरुण की हत्या की सूचना देकर उसे जेल से बुलाया गया। ओमप्रकाश न्यायिक हिरासत में दाह संस्कार के लिए पहुंचे। दाह संस्कार के बाद उन्हें वापस ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन में हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों की पहचान हो गई है। मंगलवार को दिन में मृतक अरुण व आरोपियों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि बदला लेने के लिए उन्होंने रात में उस हमला कर दिया।


हत्या के मामले में छानबीन की जा रही है। सीआईए की दो टीमें, एवीटी, सिटी थाना की टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सदानंद, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed