{"_id":"5c9a74bfbdec2214380c35f0","slug":"11553626303-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार चक्कर काटने पर भी नहीं हुआ एरिया कम तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के बाहर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार चक्कर काटने पर भी नहीं हुआ एरिया कम तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के बाहर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कारनामे हर रोज सामने आ रहे हैं। मेयर और निगम कमिश्नर द्वारा व्यवस्था में कई बदलाव किए जाने के बाद भी सुधार नहीं दिख रहा है। अधिकांश शहरवासियों के प्रॉपर्टी टैक्स बिलों में खामियों के कारण हर रोज प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों के साथ शहरवासियों की नोकझोंक हो रही है। मंगलवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब डेढ़ महीने से चक्कर लगा रहे शहरवासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
दरअसल, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लोगों की सीधी आवाजाही रोकने के लिए ब्रांच के मेन गेट को बंद किया हुआ है। जिस भी शहरवासी का काम होता है, उसे सिंगल विंडो के जरिये फाइल लगानी होती है। सिंगल विंडो पर लगी फाइल के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है। मगर शहरवासियों का आरोप है कि सिंगल विंडो पर फाइल लगाने के बाद भी समय पर समाधान नहीं हो रहा है।
कैमरी रोड निवासी अजय कुकड़ेजा बोले- डेढ़ महीना पहले लगाई फाइल
हंगामा कर रहे कैमरी रोड निवासी अजय कुकड़ेजा ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी 125 वर्ग गज में बनी हुई है। उसको 150 वर्ग गज दिखाया हुआ है। ऊपर-नीचे की बिल्डिंग का पांच साल का एरियर लगाकर बिल दो लाख 78 हजार रुपये भेज रखा है। 25 वर्ग गज की गलती को सुधरवाने के लिए उसने डेढ़ महीने पहले फाइल लगाई। मगर अब तक उसका एरिया ठीक नहीं किया गया है। इसलिए उसे गुस्से में कर्मचारियों के साथ बात करनी पड़ी। इसी तरह उसकी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में भी गलतियां की हुई हैं।
विज्ञापन
सिफारिश वालों के काम पहले करने के आरोप
अजय कुकड़ेजा के अलावा काफी अन्य शहरवासी भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के बाहर ही डटे रहे। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की सिफारिश होती है, उनके काम तो पहले हो जाते हैं। जिनकी सिफारिश नहीं होती, उन्हें पूरे दिन ब्रांच के बाहर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है।
पूरे दिन प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में ही रुके रहे डीएमसी
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी फिक्स करने के बाद भी सीनियर अधिकारियों को निगरानी में भी लगाया हुआ है। कभी खुद कमिश्नर अशोक गर्ग तो कभी डीएमसी और ईओ ब्रांच में ही बैठे नजर आते हैं। मंगलवार को डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ. पीके हुड्डा पूरे दिन प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में ही बैठे रहे।
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में व्यवस्था को बहुत अधिक बेहतर बनाया गया है। 31 मार्च तक ब्याज में छूट मिलने के कारण मारामारी है। उसके बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
-हरदीप सिंह, ईओ, नगर निगम