फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांचों नगर निगमों के चुनाव में भाजपा तैयार करेगी विजन डॉक्यूमेंट:बराला

पांचों नगर निगमों के चुनाव में भाजपा तैयार करेगी विजन डॉक्यूमेंट:बराला

Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पांचों नगर निगमों के चुनाव में भाजपा तैयार करेगी विजन डॉक्यूमेंट:बराला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि हिसार सहित प्रदेश के पांचों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी की ओर से विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इस विजन डॉक्यूमेंट में हर निगम क्षेत्र की छोटी-छोटी जनकल्याणकारी बातों को भी शामिल किया जाएगा। सीवरेज, पानी संबंधी समस्याओं के समाधान की भी इसमें चर्चा होगी ताकि शहरवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से रखकर उनके समाधान पर जोर दिया जा सके।
बराला वीरवार को भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना का नामांकन भरवाने के बाद लघु सचिवालय परिसर में ही पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल सरकार ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। इसलिए जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। आज जैसा वातावरण बना हुआ है, उसके मुताबिक दावे के साथ कहा जा सकता है कि पांचों नगर निगम में भाजपा ही जीतेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ गई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ गई है। एक तरफ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कहते हैं कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे जबकि दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं सिंबल पर नहीं लड़ेंगे। हुड्डा को पता था कि वह चुनाव जीत नहीं पाएंगे। इसलिए वह पहले से ही मैदान छोड़ गए हैं। बराला ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पहली परीक्षा नहीं है। सरकार बनने के बाद हुए पंचायती राज चुनावों और फरीदाबाद, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के निकाय चुनावों में भी हमने जीत हासिल की थी। लोगों ने भाजपा के कड़े फैसलों में भी विश्वास जताया। बड़ी परीक्षा हमने पास कर ली। अब तो छोटी परीक्षा है। चार साल की नीतियों के परिणाम लोगों तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
ऐरन ने अप्लाई किया था लेकिन टिकट एक को ही मिलनी थी
हिसार में ऐरन दंपति की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर बराला ने कहा कि पार्टी द्वारा जब नाम मांगे गए थे तो हनुमान ऐरन और उनकी पत्नी रेखा ऐरन ने मेयर प्रत्याशी के लिए अप्लाई किया था। मगर पार्टी को टिकट एक ही व्यक्ति को देनी थी। जितने दावेदार थे, वह सभी अच्छे थे। मगर सबसे अच्छे दावेदार को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। सभी कार्यकर्ता मिलकर उनकी जीत के लिए काम करेंगे।

-------------
बड़े से बड़ा नेता आएगा प्रचार अभियान में
बराला ने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा का बड़े से बड़े नेता भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेने आएगा। कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी जानकारी सबको मिल जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण घोलू गुर्जर, प्रवीन जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed