फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बार प्रधान के लिए अमित सैनी, मंदीप बिश्नोई, प्रदीप बाजिया ने भरे नामांकन

बार प्रधान के लिए अमित सैनी, मंदीप बिश्नोई, प्रदीप बाजिया ने भरे नामांकन

Sat, 17 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बार प्रधान के लिए अमित सैनी, मंदीप बिश्नोई, प्रदीप बाजिया ने भरे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बार एसोसिएशन में नामांकन के पहले दिन 11 लोगों ने आवेदन भरे जिसमें प्रधान पद के लिए अमित सैनी, मंदीप बिश्नोई और प्रदीप सिंह बाजिया ने नामांकन किया। शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन की जांच 21 मार्च को होगी।
बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट किशोर दहिया को
की अध्यक्षता में नामांकन लिए गए। बार की लाइब्रेरी में तीन बजे तक नामांकन लिए गए। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश शर्मा, रतन सिंह पानू, मीनू शर्मा, सुरेंद्र बेरवाल, मनोज कौशिक चंद्रवंशी भी मौजूद रहे। किशोर दहिया ने बताया कि प्रधान पद के लिए अमित सैनी, मंदीप बिश्नोई, प्रदीप बाजिया के नामांकन आए हैं। उपप्रधान पद के लिए गौरव बैैनीवाल, नवीन धमीजा ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए रामनिवास कुुलेरिया, संदीप बूरा ने नामांकन किया। सहसचिव के लिए भूपेंद्र गांधी, नवीन राजली ने नामांकन किया। लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए प्रदीप जांगड़ा ने नामांकन किया।
विज्ञापन

बार चुनाव का शेडयूल
16 -17 मार्च को नामांकन प्रक्रिया
19 को नामांकन जांच
21 मार्च को तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे
6 अप्रैल को सुबह 9 से 4:30 तक मतदान
6 अप्रैल को शाम 5 बजे से मतगणना
-------------------------
पहली बार लगाई अनुभव की शर्तें
बार के प्रधान ओपी कोहली ने बताया कि इस बार पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के अनुसार चुनाव हो रहे हैं। इस कारण शर्त रखी गई हैं। उनकी गाइड लाइन के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया चल रही है। उपप्रधान के लिए पांच साल, सचिव के लिए पांच साल का अनुभव होना चाहिए। सहसचिव, खजांची तथा लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए तीन साल अनुभव होने पर ही नामांकन लिया जाएगा। बार में कुल 1903 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
जमा करानी होगी सिक्योरिटी
प्रधान पद के लिए 5 हजार रुपये, उपप्रधान के लिए 4 हजार, सचिव के लिए तीन हजार रुपये की सिक्योरटी जमा करानी होगी। इसके अलावा सहसचिव, खजांची, लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए 2500 रुपये सिक्योरटी जमा करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed