फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brahmin Mahasammelan to be held in November, anger over non-implementation of demands

Hisar News: नवंबर में होगा ब्राह्मण महासम्मेलन, मांगें लागू न होने पर रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahasammelan to be held in November, anger over non-implementation of demands
हिसार में ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारी करते विप्रबंधु।  - फोटो : 1
हिसार। ब्राह्मण महासभा हरियाणा नवंबर 2026 में ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित करेगी। शनिवार को हुई विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 14 दिसंबर 2024 को ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन और भगवान परशुराम प्रकटोत्सव दिवस को सरकारी स्तर पर मनाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इन्हें लागू नहीं किया गया। इससे समाज में रोष है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर 151 सदस्यीय शिष्टमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा। महासम्मेलन में हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से लाखों ब्राह्मणों के शामिल होने की उम्मीद है। महासभा ने आरक्षण नीति में बदलाव, यूजीसी जैसे कानूनों को वापस लेने, एक देश, एक कानून लागू करने और मंदिरों के अधिग्रहण की व्यवस्था खत्म करने की मांग की। इसके अलावा हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन और ईडब्ल्यूएस कोटा 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

60 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
महासभा हरियाणा में 60 हजार सदस्यों का संगठन खड़ा करेगी। राज्य, मंडल, जिला, ब्लॉक और गांव/वार्ड स्तर पर सदस्य बनाए जाएंगे। सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों तथा संतों का 21 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल गठित किया जाएगा। यह संगठन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन करेगा। महासचिव सतीश गौतम और कुलदीप भारद्वाज ने युवाओं व महिलाओं से संगठन से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पंडित रतन लाल प्रधान, जेपी शर्मा, पिर्थी सिंह घिराइया, शिव शंकर शर्मा, कुलभूषण शर्मा, छज्जू राम शर्मा, रविंद्र शांडिल्य, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed