फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials visited the fields to assess the challenges associated with the digital crop survey.

Hisar News: खेतों में उतरकर अधिकारियों ने परखी डिजिटल क्रॉप सर्वे की दिक्कतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Officials visited the fields to assess the challenges associated with the digital crop survey.
हिसार के तहसीलदार मुकेश अपने साथ पटवारियों को लेकर फील्ड सर्वे रिपोर्ट लेते हुए। 
हिसार। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के कार्य में आ रही दिक्कतों का पता लगाने के लिए शनिवार को जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पटवारियों को साथ लेकर खेतों में पहुंचे। अधिकारियों ने दो दिन में हर तहसील के चार-चार गांवों में फील्ड सर्वे किया। इस दौरान छह तरह की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने इनका ब्योरा तैयार कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल के नेतृत्व में डीसीएस को लेकर जिले में विस्तृत फीडबैक लिया गया। शुक्रवार को हर तहसील के दो-दो गांवों में सर्वे किया गया था, जबकि शनिवार को भी दो-दो गांवों में फील्ड फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

आदमपुर तहसील के कोहली, कालीरावण, सदलपुर और खारा बरवाला, बालसमंद तहसील के भिवानी रोहिल्ला तथा हिसार तहसील के मंगाली और सिंघरान में सर्वे किया गया। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर आ रही कठिनाइयों को साक्ष्यों के साथ दर्ज करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। प्रीतम सिंह ने कहा कि फीडबैक के आधार पर क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में जीआईएस लैब और डीआईटीएस इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ पर्याप्त हार्डवेयर उपलब्ध कराया जाए। पटवारियों को डिजिटल कार्य में सुविधा देने के लिए स्थानीय स्तर पर तत्काल डिजिटल सहायता उपलब्ध होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेत की केवल एक तस्वीर पर्याप्त होनी चाहिए और तीन अलग-अलग तस्वीरें लेना अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। सेटेलाइट क्रॉप सर्वे पहले से डीसीएस का हिस्सा है और उसका डाटा उपलब्ध है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा (एमएफएमबी) पोर्टल पर किसानों की ओर से दी गई जानकारी का इससे मिलान किया जा सकता है। डीसीएस केवल उन खेतों में किया जाए, जहां सेटेलाइट क्रॉप सर्वे के डाटा और एमएफएमबी की प्रविष्टि में मिसमैच नहीं है।

--------
यह दिक्कतें आ रही सामने..
1 इस समय तेज धूप के चलते दोपहर में मोबाइल गर्म होकर बंद हो रहा है।
2 खेत के किनारे से मोबाइल पर खसरा नंबर की लोकेशन नहीं आ रही।
3 बाजरा, ज्वार, गन्ना और कपास जैसी लंबी फसलों में फसल के बीच जाकर फोटो खींचना संभव नहीं है।
4 खेत में पानी भरा होने या तार लगी होने की स्थिति में अंदर जाने में दिक्कत होती है।
5 खेतों में मोबाइल नेटवर्क और जीपीएस लोकेशन को लेकर परेशानी आ रही है।
6 एप पर प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लग रहा है। एक घंटे में केवल दो से तीन एकड़ का सर्वे हो पा रहा है।
----
आदमपुर, हिसार, बालसमंद, बरवाला और उकलाना तहसीलों में अधिकारियों ने खेतों में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया है। आदमपुर के तहसीलदार रामनिवास भादु, हिसार के तहसीलदार मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश, बरवाला के नायब तहसीलदार रवींद्र शर्मा और उकलाना के नायब तहसीलदार राकेश ने भी खेतों में जाकर सर्वे किया। बालसमंद में मैंने और नायब तहसीलदार धर्मसिंह ने फीडबैक लिया। कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
- श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed