फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नदीम हादसे से सचेत हुए गांव किरमारा के ग्रामीण, बंद पड़े कुएं में भरवाई मिट्टी

नदीम हादसे से सचेत हुए गांव किरमारा के ग्रामीण, बंद पड़े कुएं में भरवाई मिट्टी

Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
नदीम हादसे से सचेत हुए गांव किरमारा के ग्रामीण, बंद पड़े कुएं में भरवाई मिट्टी
अग्रोहा। बालसमंद के पास खेत में खुले बोरवेल में गिरे मासूम नदीम के मामले से सबक लेते हुए गांव किरमारा की पंचायत सचेत हुई है। पंचायत ने गांव के तालाब पर बने करीब पचास फीट गहरे वर्षों से बंद कुएं को जेबीसी से भरवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के लिए लेकर आते हैं। पहले इस कुएं में गोवंश व अन्य पशु गिरकर मर चुके हैं। यह कुंआ किसी बडे़ हादसे को न्योता देता, इससे पहले ही ग्रामवासियों ने सरपंच सुनीता को इस बारे में अवगत करवाया। इसके बाद सरपंच ने तुरंत जेसीबी मंगवा कर कुएं को भरवा दिया। इस मौके पर सुनील क्रांतिकारी, विकास योगी, अमरजीत, ओमप्रकाश, भीमसिंह, शमशेर सिंह, साधुराम, पवन व लीलू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed