फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्षद पद की 43 महिला उम्मीदवारों में से केवल तीन हैं मास्टर डिग्रीधारक

पार्षद पद की 43 महिला उम्मीदवारों में से केवल तीन हैं मास्टर डिग्रीधारक

Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पार्षद पद की 43 महिला उम्मीदवारों में से केवल तीन हैं मास्टर डिग्रीधारक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव में 20 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वालों की संख्या 113 हैं, जिनमें से 43 महिलाएं हैं। इन महिलाओं की औसत उम्र की बात करें तो 37 वर्ष है, जबकि शिक्षा की बात करें तो इन 43 महिलाओं से केवल 3 महिलाएं ऐसी हैं, जो पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा ग्रहण किए हैं।
निगम के चुनावी रण में उतरने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं 10वीं पास हैं, जिनकी संख्या 15 हैं। इसके अलावा ग्रेजुएट और 12वीं पास 7-7 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है। पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली महिलाओं में 9 महिलाएं 8वीं पास हैं, जबकि दो महिलाएं ऐसी हैं जो 5वीं पास हैं।
विज्ञापन

ईशा मास्टर ऑफ कॉमर्स
वार्ड 2 महिलाओं के लिए आरक्षित है और यहां से चार महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से ईशा गर्ग पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने मास्टर ऑफ कॉमर्स किया है। उनके मुकाबले खड़ी बाकी तीन महिलाएं 10वीं पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन
वार्ड 5 भी महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वार्ड से कुल तीन महिलाओं ने नामांकन भरा है। इनमें से ज्योति महाजन पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जिन्होंने मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन किया है। उनके अलावा रमा रानी ग्रेजुएट हैं तो नामांकन भरने वाली तीसरी महिला रेशमा देवी 5वीं पास हैं। ज्योति महाजन भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं और वे पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन की पत्नी हैं।
सुनीता ने किया है एमएड
वार्ड 19 अनारक्षित है और यहां से चार लोगों ने नामांकन दाखिल कराया है, जिनमें से दो महिलाएं हैं। सुनीता पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने एमएड किया है। वे टेक्निकल प्रोफेशनल हैं। उनके मुकाबले जो दूसरी महिला सुशीला ने नामांकन किया है, वे 10वीं पास हैं। रविंद्र कुमार 8वीं और नरिंदर कुमार 10वीं पास हैं।


मेयर के लिए चार महिलाओं ने भरा पर्चा
मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले 24 प्रत्याशियों में 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से मोनिका सरदाना ग्रेजुएट हैं, जबकि दो 10वीं पास हैं और एक 12वीं पास हैं। मोनिका सरदाना ने कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन किया है। वे भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की पत्नी हैं और 8 दिसंबर तक नाम वापस ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed