फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 को बरवाला में होगी हुड्डा की रैली, कुलदीप बिश्नोई के भी मंच पर होने की संभावना

25 को बरवाला में होगी हुड्डा की रैली, कुलदीप बिश्नोई के भी मंच पर होने की संभावना

Wed, 14 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
25 को बरवाला में होगी हुड्डा की रैली, कुलदीप बिश्नोई के भी मंच पर होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी जनक्रांति रथयात्रा को लेकर 25 नवंबर को बरवाला में रैली करेंगे। इस रैली में केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के भी मंच पर होने की संभावना है। इस संभावना को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि हुड्डा की इस रैली का प्रभारी भजनलाल और कुलदीप के खासमखास रहे पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक को बनाया गया है। कभी एक-दूसरे के प्रमुख विरोधी रहे यह दोनों नेता अगर छह धड़ों में चल रही कांग्रेस की गुटबाजी के बीच एक साथ आ जाते हैं तो प्रदेश की सियासत के मायने बदल सकते हैं।
गौरतलब है कि साल 2005 में कांग्रेस हाईकमान द्वारा भजनलाल की जगह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद से ही दोनों के बीच खींचतान शुरू हो गई थी। भजनलाल को साथ लेकर उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस से किनारा करके 2007 में खुद की हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन कर दिया था। करीब एक साल पहले ही कुलदीप बिश्नोई ने हजकां का कांग्रेस में विलय किया है।
विज्ञापन

हजकां बनाने पर भी कुलदीप के साथ रहे थे धर्मपाल मलिक
साल 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस से खफा होकर जनहित कांग्रेस बनाने के दौरान भी धर्मपाल मलिक भजन परिवार के साथ रहे थे। सोनीपत से दो बार सांसद रह चुके धर्मपाल मलिक हजकां के टॉप-5 नेताओं में शामिल थे और अधिकतर कमेटियों में वही फैसले लेते थे। करीब एक साल पहले कुलदीप बिश्नोई द्वारा हजकां का कांग्रेस में शामिल होने के दौरान ही धर्मपाल मलिक भी वापस कांग्रेस में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर के बाद जनक्रांति रथ को हर विधानसभा में लेकर जाएंगे हुड्डा
25 नवंबर को बरवाला में रैली के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा 11 दिसंबर तक के लिए रुक जाएगी। 11 दिसंबर को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के चुनावों का परिणाम घोषित होना है। पूर्व सीएम के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के अनुसार 11 दिसंबर के बाद ही जनक्रांति रथ यात्रा हिसार व अन्य जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा को लेकर ओवरऑल इंचार्ज बनाए जाते हैं। बरवाला से सातवां चरण शुरू होगा। पूर्व सांसद धर्मवीर मलिक वरिष्ठ नेता हैं। उनको 25 नवंबर को बरवाला में होने वाली रैली का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।

-दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद, रोहतक

राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में सारी कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही है। सभी दिग्गज एक-दूसरे का साथ इसलिए भी दे रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस को सत्ता में लाना है। मुझे इंचार्ज की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्ठा से निभाऊंगा। जिन लोगों के साथ मैं पहले खड़ा रहा हूं, हो सकता है वह भी रैली में शामिल होना चाह रहे हों।
-धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed