{"_id":"5adcda714f1c1b5d098b6022","slug":"111524423281-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा हो या बेटी, ग्राम पंचायत टॉपर को देगी स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा हो या बेटी, ग्राम पंचायत टॉपर को देगी स्कूटी
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बेटियों के जलवा पूजन पर अपना पूरा मानदेय खर्च करने वाली ग्राम पंचायत चंदन नगर के सरपंच सतेंद्र कुमार ने बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए अब एक अच्छी पहल की है। इस अभियान के तहत अब गांव में बेटी के जन्म पर पंचायत की ओर से मां को दो किलोग्राम देशी घी दिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटी या बेटे को स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय सरपंच सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा की बैठक में लिया गया।
10वीं में 90 और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर मिलेगा सम्मान
सरपंच सतेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके आधार पर पंचायत की ओर से कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। गांव का जो भी बेटा या बेटी दसवीं में 90 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाते हुए टॉप करेगा, उसे स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरणा ले सके।
नेशनल खिलाड़ियों को दिया जाएगा नकद इनाम
ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार गांव की जो भी बेटी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करेगी, उसे पांच किलोग्राम देशी घी और 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। वहीं नेशनल प्रतियोगिता के विजेता लड़कों और नेशनल प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को पांच किलोग्राम देशी घी और 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ग्राम सभा के दौरान ग्राम सचिव दीपक कुमार, मास्टर अमीलाल, डॉ. कपूर जांगड़ा, गुलजारी, दलीप, दिलबाग यादव, कैलाश शर्मा, पंच सागर, सोनिया, जयपाल, प्रमोद, बलराज, सुशील, सुदेश, ईश्वर, प्रवीना, संतोष, निक्की, ओमप्रकाश, दीपक, सुमन, शमशेर, सतीश, रामप्रसाद, मईराम, शीला, सरोज सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।