फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बादलों के कारण सर्दी का असर बढा

बादलों के कारण सर्दी का असर बढा

Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बादलों के कारण सर्दी का असर बढा
9.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान, आज भी छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन

फोटो 56 से 61
हिसार। आसमान में दिनभर बादलों का प्रभाव रहने के कारण मंगलवार को सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
दिनभर रही बादलवाई से शहर के आसपास के एरिया में ठंडक बढ़ गई। दोपहर के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार बादलों का प्रभाव रहने से दोपहर का तापमान सामान्य से नीचे रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार छह नवंबर तक मौसम में बदलाव के चलते बादलों का प्रभाव रहेगा। 10 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान रात्रि तापमान में कमी आएगी। सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। 10 दिसंबर के बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। इस समय दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। दिन का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को आसमान में बादलों के कारण लोग सर्दी महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed