फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब हरकत में आया जिला प्रशासन

अब हरकत में आया जिला प्रशासन

Thu, 09 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अब हरकत में आया जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले में धान के अवशेष जलाने वाले 5 किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इन किसानों से साढ़े 12 हजार रुपये की राशि वसूली गई है। उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि धान की पराली में आग लगाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला में 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल
उपायुक्त ने बताया कि जिला में लगभग 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की काश्त की जाती है जिसमें से अधिकतर बासमती धान की खेती होती है। उन्होंने दावा किया कि इस किस्म की पराली को बहुत कम जलाया जाता है लेकिन फिर भी अधिक भूमि वाले कुछ किसान अपनी फसल को कंबाइन से कटवाते हैं जिनके द्वारा अपने खेतों में आग लगाकर अवशेष जलाने की अधिक आशंका होती है।
विज्ञापन

-----------------------
पांच मामले पकड़े
कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने हांसी खंड के गांव लालपुरा, सैनीपुरा व माढा में फसलों के अवशेषों को आग लगाने की 5 घटनाएं पकड़ी। इस पर कार्रवाई करते हुए इनके खेत मालिकों से 2500 रुपये की दर से 12500 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने बताया कि खेतों में पराली को आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किसानों के लिए जागरूकता शिविर भी लगाए जाते हैं। फसलों के अवशेष जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है तथा इससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान होता है। इसके साथ ही ऐसा करना कानूनी रूप से भी गलत है और ऐसा करने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तथा उन पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। उपायुक्त ने बताया कि समझाने के बावजूद न मानने वाले किसानों पर केस दर्ज करवाने तथा जुर्माना वसूली के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। टीम में ग्राम सचिव, पटवारी, प्रदूषण अधिकारी व एडीओ को शामिल किया गया है। जुर्माना अदा न करने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का नियम है। गजराज ने कहा कि पराली के प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न मशीनों व उपकरणों पर किसानों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत सीधी बिजाई की मशीन (जीरो टिलेज) पर 215 किसानों को अनुदान दिया गया है। इसके साथ ही 110 किसानों को स्ट्रा रीपर पर भी अनुदान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के अवशेष जलाने पर 5 किसानों पर लगाया 12500 रुपये जुर्माना
स्पेशल टीमें कर रही हैं जिला में हर स्थान की निगरानी उपायुक्त ने पराली जलाने वालों को दी कड़ी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed