फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राजगुरु मार्केट से युवती का 40 हजार रुपयों से भरा पर्स चोरी

राजगुरु मार्केट से युवती का 40 हजार रुपयों से भरा पर्स चोरी

Wed, 18 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट से युवती का 40 हजार रुपयों से भरा पर्स चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में मंगलवार को दिवाली के चलते अपनी सहेली के साथ शॉपिंग करने आई थुराना गांव की युवती प्रीति का किसी ने पर्स चुरा लिया। पर्स में 40 हजार रुपये, सोने की एक अंगूूठी और दो मोबाइल फोन थे। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थुराना निवासी युवती ने पुलिस को बयान दिए कि वह अपनी सहेली निशा के साथ राजगुरु मार्केट में शॉपिंग करने आई थी। हैंडबर्ग में पर्स था। वह शॉपिंग करने दुकान में गई थी। इस दौरान किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। युवती ने पर्स संभाला तो वारदात का पता चला। फिर उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना के हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी वारदात
मुख्य बाजार में इससे पहले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कमलेश रानी की नकदी चोरी हो गई थी। इसी तरह दो अक्तूबर को तेलियान पुल की एक दुकान से महिला सोनम के 4000 रुपये चोरी हो गए थे। तेलियान पुल पर हफ्ते पहले आदमपुर के हुकमचंद के दो युवकों ने 24 हजार रुपये छीन लिए थे। लोगों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed