{"_id":"65aabce5ff38a132f00f84c8","slug":"1107-applications-received-for-apprentice-on-94-posts-in-roadways-ba-pass-also-in-race-hisar-news-c-21-hsr1020-303940-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोडवेज में 94 पदों पर अप्रेंटिस के लिए आ 1107 आवेदन, बीए पास भी दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोडवेज में 94 पदों पर अप्रेंटिस के लिए आ 1107 आवेदन, बीए पास भी दौड़ में
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज में एक साल के लिए 94 पदों पर अप्रेंटिस होगी। इसके लिए 16 जनवरी से आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन जमा हो रहे हैं। अभी तक रोडवेज के पास 1107 आवेदन आ चुके हैं। बीए पास भी अप्रेंटिस करने की दौड़ में है। 22 जनवरी की रात 12 बजे तक आवेदन ऑनलाइन जमा हो सकेंगे। 23 जनवरी से 25 जनवरी तक दस्तावेज जमा होंगे। उसके बाद रिक्त पद से दो गुणा बच्चों को बुलाया जाएगा। उनमें से टॉप खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 22 फरवरी से रोडवेज में बच्चों की अप्रेंटिस शुरू कर दी जाएगी। अभी तक 1040 लड़कों व 67 लड़कियों ने अप्रेंटिस के लिए आवेदन जमा करवाए हैं। इनमें बीए पास 38 शिक्षु शामिल हैं।
बता दें, कि रोडवेज में एक साल के लिए मैकेनिकल डीजल के लिए 30, वेल्डर के लिए 9, इलेक्ट्रीशियन के लिए 12, मोटर मैकेनिक के लिए 24, कार पेंटर के लिए 9, कोपा के लिए 3, टर्नर के लिए 2, स्टेनो हिंदी के लिए 3 और पेंटर के लिए 2 शिक्षुओं की अप्रेंटिस होगी। रोडवेज क्लर्क सुदर्शन सिंह ने बताया कि शिक्षुओं का चयन मेट्रिक एवं संबंधित आइटीआइ ट्रेड में प्राप्त अंकों की मेरिट अनुसार व दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस बार खास बात रहेगी कि चयन प्रक्रिया के लिए कोई साक्षात्कार या स्किल टेस्ट नहीं लिया जाएगा। सिर्फ मेरिट के आधार पर ही शिक्षुओं का अप्रेंटिस के लिए चयन होगा।
चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू
उधर, हिसार डिपो में जल्द ही यात्रियों को ऑटो की तर्ज पर ई-बसों की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर वर्कशॉप में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। शुक्रवार से यहां लगे सफेदे के पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर दिया गया है। पेड़ काटने के बाद साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद चार्जिंग प्वाइंट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।