फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10th class student raped, family came to know after she became pregnant

Hisar News: दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता

Tue, 17 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
10th class student raped, family came to know after she became pregnant
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी और दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला तो उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने फतेहाबाद के एक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। उसके बाद यहां के एचटीएम थाना पुलिस को जीरो एफआईआर भेजी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब सात माह पहले एक युवक के साथ इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातें होने लगीं। 6 माह पहले युवक ने फोन कर शहर के जिंदल चौक के पास बुलाया। यहां पहुंचने के बाद वह मुझे बाइक पर बैठा कर सूर्य नगर में पुराने मकान में ले गया। जहां पर युवक ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद घर आ गई और डर के मारे दुष्कर्म के बारे में परिजनों को नहीं बताया। कुछ दिन पहले नानी के पास जिला फतेहाबाद के एक गांव में चली गई। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द होने लगा तो उसकी नानी उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है। गर्भवती होने का पता चलने पर जब किशोरी से पूछा तो उसने बताया कि युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद परिजन किशोरी को फतेहाबाद के एक पुलिस थाने में लेकर गए और शिकायत दी। वहां से यहां एचटीएम थाना पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed