फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10,848 faulty transformers of Hisar circle will be repaired with Rs 33 crore

Hisar News: हिसार सर्कल के 10,848 खराब ट्रांसफार्मर 33 करोड़ से होंगे दुरुस्त

Mon, 13 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
10,848 faulty transformers of Hisar circle will be repaired with Rs 33 crore
हिसार। बिजली आपूर्ति सिस्टम न बिगड़े इसके लिए बिजली निगम ने उपकरणों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की है। हिसार सर्कल के 10,848 खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम ने टेंडर निकाला है। जिन ट्रांसफार्मर को ठीक किया जाना है, उनमें 25 किलोवॉट, 63 और 100 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर हैं। इन्हें ठीक करने के लिए 33.97 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। बिजली निगम के अनुसार तकनीकी खामियां, क्रेडिल व तेल की समस्या के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। समय-समय पर ट्रांसफार्मर का रखरखाव न होने से भी तय अवधि के बाद ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने लगती है। इसके बाद इन्हें दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम की कर्मशाला में भेज दिया जाता है। इसके बाद टेंडर जारी कर संबंधित कंपनी को इन्हें दुरुस्त करने का जिम्मा दिया जाता है। टेंडर निकालने के साथ ही निर्धारित शर्तों को ई-पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन

एक साल में 6,000 से अधिक ट्रांसफार्मर हो जाते हैं खराब
बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक साल में प्रति सर्कल औसतन 6,000 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। जिनमें 25, 63 व 100 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इनको दुरुस्त के लिए निगम की ओर से समय-समय पर टेंडर निकाले जाते हैं।
विज्ञापन

क्षमता खराब ट्रांसफार्मर की संख्या

25 किलोवॉट 682
63 किलोवॉट 4,226
100 किलोवॉट 5,938

10 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिनके लिए टेंडर निकाले गए हैं। करीब 33 करोड़ रुपये का औसतन बजट अलॉट किया गया है। कम रेट पर टेंडर अप्लाई करने वाली कंपनी को टेंडर दे दिया जाएगा। - अश्वनी चहल, एसडीओ, कंट्रोलर ऑफ स्टोर, बिजली निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed