{"_id":"654e6b1de4c70f36f40b5a02","slug":"1063-quintals-of-illegal-firecrackers-caught-in-agroha-and-uklana-hisar-news-c-21-hsr1020-257700-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा और उकलाना में 10.63 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा और उकलाना में 10.63 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े
Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा पुलिस ने असरावां से मलापुर रोड स्थित लक्ष्मी फायर वर्क्स पर अवैध रूप से ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बेचने वाले एक आरोपी काबू कर 10 क्विंटल 15 किलो ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बरामद किए। वहीं, उकलाना में 48 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे पकड़े गए।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरमिंद्र ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि असरावां से मलापुर रोड स्थित लक्ष्मी फायर वर्क्स में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अधिक वायु प्रदूषण करने वाले पटाखों की बिक्री हो रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के असरावा मलापुर रोड स्थित पटाखा फैक्टरी पर पहुंची तो काउंटर पर एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम सिकंदरपुर भिवानी निवासी ज्ञान सिंह बताया। अग्निशमक अधिकारी दीपांशु द्वारा लक्ष्मी फायर वर्क्स को चैक करने पर गोदाम से 10 क्विंटल 15 किलोग्राम नॉन ग्रीन अधिक वायु प्रदूषण वाले पटाखे बरामद हुए। थाना उकलाना पुलिस ने लितानी मोड़ पर एमएस सिगला सेल्स एजेंसी से 48 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।
सिंगला सेल्स एजेंसी के काउंटर से उकलाना निवासी कमल को काबू किया। बरामद पटाखों को कब्जा पुलिस लेकर ज्ञान सिंह और कमल के खिलाफ सबंधित थाना में विस्फोटक पटाखे रखने/बेचने के एवज में विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई। इससे पहले करीब 8.5 क्विंटल पटाखे आदमपुर रोड स्थित फैक्टरियों से बरामद किया था।