फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भिवानी के जाटू लुहारी गांव की बेटी दीपिका सारसर बनीं हिसार की जिला कल्याण अधिकारी

भिवानी के जाटू लुहारी गांव की बेटी दीपिका सारसर बनीं हिसार की जिला कल्याण अधिकारी

Sat, 16 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के जाटू लुहारी गांव की बेटी दीपिका सारसर बनीं हिसार की जिला कल्याण अधिकारी
हिसार। भिवानी के गांव जाटू लुहारी की बेटी दीपिका सारसर हिसार की जिला कल्याण अधिकारी बन गई हैं। इससे पहले दीपिका सारसर चरखी दादरी की जिला कल्याण अधिकारी थीं। दीपिका सारसर ने चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए पास किया। चंडीगढ़ में झुग्गी झोपड़ियों में रहने लोगों का जीवन-यापन देखकर दीपिका सारसर ने समाज सेवा करने का निर्णय लिया। दीपिका के पिता राजकुमार सारसर ने दीपिका को समाज कल्याण अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। दीपिका 2006 में रेवाड़ी की तहसील कल्याण अधिकारी बनीं। इसी महीने दीपिका सारसर ने हिसार में जिला कल्याण अधिकारी का कार्यभार संभाला है। दीपिका ने बताया कि जिला कल्याण विभाग की सभी स्कीमों के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को बताया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। इसके लिए हर खंड स्तर सेमिनार लगाए जाएंगे। गांव में सरपंचो की मदद से योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। दीपिका ने बताया कि मेरी कोशिश यह रहेगी की मैं अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed