{"_id":"5b22bea84f1c1b254d8b6726","slug":"101529003688-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी-3","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हांसी-3
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी। गांव भाटला में 28 वर्षीय युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक का शव गांव में बने जोहड़ में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने जोहड़ में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान 28 वर्षीय भाटला निवासी भीम के रूप में हुई है। भीम के सिर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता कर्मवीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 20 मार्च को शाम करीब 5 बजे उसका पुत्र भीम घर से बाइक लेकर पटाखे लेने के लिए गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीणों ने गांव के जोहड़ में एक शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पता चला कि यह भीम का शव है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक अविवाहित था व हिसार में प्राइवेट नौकरी करता था। फिलहाल परिजनों ने हत्या को लेकर किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार भीम के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्वयं गांव में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।