फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब इन्हांसमेंट के विरोध में शहर का समर्थन जुटाएंगे सेक्टरवासी

अब इन्हांसमेंट के विरोध में शहर का समर्थन जुटाएंगे सेक्टरवासी

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अब इन्हांसमेंट के विरोध में शहर का समर्थन जुटाएंगे सेक्टरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इन्हांसमेंट के विरोध में अब सेक्टरवासी शहरवासियों का समर्थन जुटाएंगे। शुक्रवार को जहां सेक्टरवासियों ने रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में हुडा कार्यालय पर धरना दिया। वहीं अब शनिवार को टाउन पार्क में एकत्रित होकर शहरवासियों के समक्ष हुडा अथॉरिटी की पोल खोली जाएगी। शाम 5 बजे सभी सेक्टरवासी टाउन पार्क पहुंचेंगे। जहां विस्तारपूर्वक इन्हांसमेंट का मामला शहरवासियों को बताया जाएगा।
बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने में हुईं शामिल
शुक्रवार को हुडा कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टरवासियों ने हुडा अथॉरिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरने का नेतृत्व आरडब्ल्यूए जिला प्रधान दलबीर किरमारा ने किया, जबकि अध्यक्षता सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यएू के प्रधान जितेंद्र श्योराण और सेक्टर 3-5 के प्रधान कुलदीप वत्स ने की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने पर उपस्थित रही। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि सेक्टरवासियों पर इन्हांसमेंट का बोझ डालकर हुडा अधिकारियों ने परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


लगातार जारी रहेगा विरोध-प्रदर्शन
आरडब्ल्यूए प्रधान दलबीर किरमारा और जितेंद्र श्योराण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत हुई थी। उन्होंने 15 दिन का समय मांगा था। जब तक मुख्यमंत्री समाधान निकालते हैं, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से सेक्टरवासी हुडा कार्यालय पर धरना देंगे। किसी भी तरह से व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के कथन पर भरोसा है। उन्होंने पहले अधिकारियों और फिर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से बातचीत कर 15 दिन में समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अप्रैल को हिसार आगमन पर सीएम से मिले थे सेक्टरवासी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दो अप्रैल को हिसार आगमन पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी इन्हांसमेंट को लेकर उनसे मिले थे। मुख्यमंत्री ने बताया था कि वे उनकी समस्या के प्रति गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसीलिए सात दिन में हुडा अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सेक्टरवासियों के हित में जो भी होगा, वैसे कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव त्रिलोक बसंल, 9-11 के प्रधान प्रवीण जैन, सेक्टर-13 के प्रधान अमर लाल बूरा, अर्बन इस्टेट के प्रधान रामनिवास आदमपुरिया, सेक्टर 1-4 के प्रधान कर्नल चत्तर सिंह गोयत, नरेंद्र पानु, मेला ग्राउंड के विनोद तोसावड़, बलवंत सिंह, मुलखराज महता, कृष्ण सिंधु, शीशपाल सैनी, डॉ. बलबीर, सूबेसिंह लाठर, जगमन सरपंच, डॉ. किताब सिंह, मनोज सैनी, वासुदेव शर्मा, सुजान बैनीवाल, अमीरचंद कथूरिया, दीपक मल्होत्रा, राजीव अस्थाना सहित अनेक सेक्टरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed