फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों को 7-7 साल की कैद ------

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों को 7-7 साल की कैद ------

Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों को 7-7 साल की कैद ------
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके जैन की अदालत ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने पर गांव सातरोड खुर्द के गौरव और कमल को 7-7 साल की कैद और 16,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए थे।

सदर थाना पुलिस ने इस बारे में 18 जनवरी 2015 को केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन स्पेशल स्टाफ के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार टीम समेत हांसी रोड पर गांव सातरोड खुर्द के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी हिसार के तरफ से बाइक पर गौरव और कमल आए थे। पुलिस कर्मियों ने बाइक रोकने का इशारा किया तो युवकों ने एक बार बाइक धीमी कर तेज गति में दौड़ा दी थी। एसआई प्रशांत कुमार ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो पीछे बैठे कमल ने पिस्तौल से गोली चला दी। इस पर एसआई गिर गए थे। गोली उनके पास से निकल गई थी। वह बाल-बाल बच गए थे। पुलिस कर्मियों ने वहां कमल व गौरव को पकड़कर 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए थे। सदर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद दोनों को दोषी मानकर सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करने वाले दो को 7-7 साल की कैद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed