{"_id":"61730ae6e254aa5e523f12d3","slug":"100-first-dose-vaccination-completed-in-38-villages-of-the-district-15-villages-laggy-hisar-news-hsr6151238191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 38 गांवों में 100 फीसदी पहली डोज का टीकाकरण पूरा, 15 गांव फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 38 गांवों में 100 फीसदी पहली डोज का टीकाकरण पूरा, 15 गांव फिसड्डी
विज्ञापन
हिसार। जिले के 38 गांवों में पहली डोज का टीकाकरण 100 फीसदी पूरा हो चुका है। इन गांवों मेें दूसरी डोज का काम भी जोरों पर है। वहीं, 15 गांव टीकाकरण में फिसड्डी हैं, चाहे वह पहली डोज हो या दूसरी। इनमें नारनौंद, उकलाना के अधिक गांव शामिल हैं। सीएमओ से लेकर विभागीय अधिकारी भी लोगों से टीकाकरण के लिए अपील कर रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि त्योहारी सीजन के बाद टीकाकरण बढ़ेगा।
जिले में 9 लाख 86 हजार 978 लोगों को पहली डोज लग चुकी है और 3 लाख 16 हजार 506 लोगों को दूूसरी डोज लगी है। इस हिसाब से 70 प्रतिशत दूसरी डोज लगना जरूरी है। हालांकि, जिले में उच्च अधिकारियों ने विभाग को शुरू में 12.5 लाख टीकाकरण का लक्ष्य दिया था, जिसे अब बढ़ाकार 13 लाख 19 हजार 94 दे दिया है। शुक्रवार को 4685 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब शनिवार को सब्जी मंडी एरिया में एनजीओ के सहयोग से एक कैंप लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
इन गांवों में पहली डोज का टीकाकरण पूरा
किराड़ा, संडूल, बहबलपुर, फ्रांसी, साबरवास, मीरपुर, धांसू, खाना बहादुर, ढाणी मिरदाद, सुंदरखेड़ा, शंकरपुरा, गढ़ी अजीमा, ढाणी मेहंदा, रामपुरा, अनिपुरा, कुंदनपुर, बढ़छप्पर, हाजमपुर, ढाणी पुरियान, ढाणी संकरी, ढाणी राजू, ढाणी केंदु, लालपुरा, ढाणी जाटान, बारुपुरा, गांधी नगर, मंगाली आकलान, मंगाली झारा, हरिकोट, बाढ्या बह्माण, गुंजार, तलवंडी रुक्का, चारनौंद, दुबेता, चिड़ौद व सहरवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को 4685 लोगों ने टीका लगवाया है। 38 गांवों में 100 फीसदी पहली डोज कवर हो चुकी है। करीबन 15 ऐसे गांव है, जहां पर टीकाकरण की रफ्तार बेहद कम है। यहां लोगों को जागरूकता की जरूरत है। हम प्रयास कर रहे है, पर लोग टीका लगवाने आ नहीं रहे।
डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार।