फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   100 crore deal in Rajya Sabha elections, politicians who cast their votes are rich: Jaihind

राज्य सभा चुनाव में 100 करोड़ की डील, वोट डालने वाले नेता मालामाल : जयहिंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
100 crore deal in Rajya Sabha elections, politicians who cast their votes are rich: Jaihind
हिसार। भगवान परशुराम जयंती मनाने व 26 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने का न्योता देने नवीन जय हिंद हिसार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कश्मीरी हिंदुओं की सच में ही हितैषी है तो उनके पलायन को रोके और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए एके-47 दें। कश्मीरी हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए 26 जून को जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ हल्ला प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जयहिन्द ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार कम खुश है, जबकि वोट डालने वाले उम्मीदवार ज्यादा खुश हैं क्योंकि यह राज्यसभा चुनाव 100 करोड़ रुपये की डील है। इससे वोट डालने वाले सारे नेता मालामाल हो गए हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता फरसा उठाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नवीन जयहिंद ने बताया कि भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा न्याय का प्रतीक है और कमजोर लोगों की रक्षा के लिए जयहिंद ने फरसा उठाया है। कश्मीर के लाल चौक से फेसबुक लाइव करने वाले सांसद व विधायक को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed