फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10,000 doses of vaccine arrived to protect against corona

कोरोना अलर्ट:10 हजार डोज और पहुंची, 6 जिलों में वितरित होंगी 9 हजार डोज, 1 हजार रहेंगी रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
10,000 doses of vaccine arrived to protect against corona
हिसार। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की 10 हजार डोज पहुंच गई है। इनमें से वैक्सीन की 1500-1500 डोज हिसार, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी को वितरित की जाएगी। एक हजार डोज रिजर्व रखी जाएगी, ताकि किसी जिले में अगर आपातकालीन स्थिति पैदा होती है तो इस्तेमाल की जा सके। फिलहाल हिसार स्वास्थ्य विभाग के पास 4500 डोज का स्टॉक है।
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी पर भेजी 200-200 डोज
ग्रामीण एरिया में भी कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला वॉक्सीन स्टोर मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के अर्बन (पीएचसी) हेल्थ सेंटर बरवाला, हांसी, उकलाना, आदमपुर में 200-200 वैक्सीन की डोज भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह गांव स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर भी डिमांड के अनुसार दवा भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोनिल की 100 किट का स्टॉक
जिला नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग के पास 100 कोरोनिल किट का स्टॉक है। डॉ. सुखबीर वर्मा ने बताया कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले आने शुरू होंगे, वैसी ही आयुर्वेदिक कोरोनिल किट मरीजों को देनी शुरू कर दी जाएगी। डॉ. सुखबीर वर्मा ने लोगों से अपील है कि कोरोना के नए वेरियंट से जीतने लिए वे अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया केस नहीं मिलने से राहत
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 92 हजार 909 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63892 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62706 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 45 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

रेपिड टेस्ट की संख्या बढ़ी
नागरिक अस्पताल में दिन रेपिड टेस्ट की संख्या धीरे-धीर बढ़ रही है। शुक्रवार को 55 लोग रेपिड टेस्ट करवाने पहुंचे व 10 ने आरटीपीसीआर कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का कोविड टेस्ट लेना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा खांसी, जुखाम, बुखार, निमोनिया के मरीजों के कोविड टेस्ट लिए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल कोरोना के नए मामले सामने नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed