{"_id":"96fed22dd8029966f8b5cc46cee9af46","slug":"-hindi-news-305","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों के वाहन चालकों को पकड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों के वाहन चालकों को पकड़ने पर हंगामा
हिसार
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण के दौरान फैली जातीय हिंसा के समय उपद्रवियों को लेकर जा रहे 4 वाहन चालकों को पुलिस नेतफ्तीश के लिए हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
बाद में पुलिस ने इन चालकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। अब जरूरत पड़ने पर नोटिस देकर पुलिस फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी। उधर, भाईजी ढाबा व अन्य आगजनी के मामले में पुलिस ने 30 अन्य उपद्रवियों की पहचान कर ली है। इनमें सुल्तानपुर, रामायण, ढंढेरी, देपल, खरड़ा, विकास नगर तथा कुंदनापुर रोड के युवक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों को रेलवे ट्रैक पर ले जाते वक्त जगाबाड़ा में हुए तगाजे के बाद से ही जातीय हिंसा यहां फैली थी। पुलिस ने इन वाहनों के नंबर ट्रेस कर इनके चालकों का सुराग लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने टैक्सी स्टैंड से इन चालकों को काबू कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। सिसाय के ग्रामीणों को जब चालकों के पकड़े जाने के बारे में पता लगा तो ग्रामीण एकत्र होकर यहां थाने में पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि ये महज टैक्सी चालक है तथा ये उपद्रव में शामिल नहीं है, इसलिए इन्हें छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना था कि ये उपद्रवियों को जानते हैं जिन्हें लेकर ये अपनी टैक्सी में जा रहे थे।
काफी जद्दोजहद के बाद चारों चालकों को पुलिस ने फिलहाल छोड़ दिया है। सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल का कहना है कि जरूरत पड़ने पर नोटिस देकर उन चालकों को फिर से बुलाया जाएगा। उधर, उपद्रव मामले में एक आरोपी सुल्तानपुर निवासी कुलदीप से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने की बजाए हिरासत में लिया गया है।
600 रुपये में की थी टैक्सी
जिस टैक्सी में सवार लोगों से कहासुनी के बाद उपद्रव भड़का था वो टैक्सी 600 रुपये के भाड़े में की गई थी। पूछताछ में चालकों ने पुलिस के समक्ष उन लोगों के नाम भी बताए है जो ये टैक्सी किराए पर करके ले जा रहे थे।
अब तक 77 एफआईआर
सिटी पुलिस अब तक जातीय हिंसा के पीड़ितों की शिकायत पर 77 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। वहीं 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है, जबकि 30 अन्य की पहचान की जा चुकी है।
सिसाय का सूरज रिमांड पर
सदर पुलिस ने उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार कर सिसाय निवासी सूरज को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि सूरज पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
4 उपद्रवियों को सिटी पुलिस ने जेल भेजा
सिटी पुलिस ने भाईजी ढाबा व अन्य जगहों पर उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विकास नगर निवासी विक्रम, दीपक, रामायण निवासी मंदीप तथा भगाना निवासी विकास को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पुलिस कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
कैंटर की चपेट में आने से पिता पुत्र घायल
हांसी। दिल्ली रोड पर ढाणा कलां के समीप कैंटर की चपेट में आने से रोहतक निवासी राजेंद्र तथा उसका पुत्र अमित घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र अपने पुत्र अमित के साथ बाइक पर सवार हो कर रोहतक से हांसी आ रहा था। इसी दौरान ढाणा कलां के समीप कैंटर से उनके बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
...........................
गल्ले से नकदी चुराकर भाग रहा युवक काबू
हांसी। तिकोना पार्क के समीप बुधवार को एक केमिस्ट शॉप से नकदी चुराकर भाग रहे युवक को दबोच लिया गया। गंगा मेडिकोज का स्वाम सुबह पड़ोस में स्थित दुकान पर गया था। इसी बीच एक युवक उसकी दुकान में आया तथा गल्ला खोलकर नकदी निकाल ली। इसी दौरान दुकानदार भी मौके पर आ पहुंचा। उसे देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया तो दुकानदार ने उसे काबू कर लिया। बाद में छित्तर परेड करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने खुद को तोशाम निवासी अशोक बताया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने नशा किया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
........................
कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण प्रधान धर्मसिंह सैनी नहीं रहे
हांसी। कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण हलका प्रधान धर्म सिंह सैनी का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। बुधवार को सिसाय पुल के समीप श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया है।