फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 8 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार के हांसी में एसपी ऑफिस के घेराव के लिए जुटे हजारों किसान, भिवानी में बुजुर्ग महिला की हत्या

Mon, 08 Nov 2021 04:08 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 04:08 PM IST
सार

हिसार के हांसी में एसपी ऑफिस के घेराव के लिए हजारों किसान कई राज्यों से पहुंचे हुए हैं। मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंच गए हैं। किसानों ने 20 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो मीटिंग कर आगामी रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं, भिवानी में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में महिला की हत्या हुई है।

विज्ञापन
Haryana Top News 8 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 2015 के बाद फसल खराब के लिए दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। डिप्टी सीएम अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय फसल खराब होने पर 12 से 14 हजार रुपये मुआवजा प्रति एकड़ दिया जा रहा है। इसे किसान के खर्च और लागत को देखते हुए बढ़ाया जायगा। उन्होंने माना कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सक्षम रोजगार देने के लिए काम किया है। जल्द ही MSME के लिए भी योजना लेकर आएंगे। इसके तहत ब्लॉक लेवल पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। चौटाला ने कहा कि मंडी पर अवस्थाओं को दुरुस्त किया है। आज से फिर धान की खरीद शुरू की जाएगी। 15 नवंबर तक होगी खरीद। अब तक 8900 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


हांसी लघु सचिवालय के घेराव का मामला: किसानों की 20 सदस्यीय कमेटी लेगी फैसला, अगली रणनीति के लिए मीटिंग जारी

हिसार के हांसी स्थित एसपी कार्यालय के घेराव के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसानों ने 20 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो आगामी फैसला लेगी। अगली रणनीति के लिए मीटिंग जारी है। पुलिस ने मिनी सचिवालय के दोनों तरफ बेरिकेड लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की है। वहीं, सचिवालय के मुख्य गेट पर भी फोरलेन की बेरिकेडिंग की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत मौके पर पहुंच चुके हैं। किसानों ने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण में घायल हुए किसान कुलदीप राणा पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को हांसी एसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से यह आह्वान किया गया है। उन्होंने प्रशासन को दोपहर ढाई बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


भिवानी: जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या

भिवानी शहर की न्यू भारत नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही रविवार रात को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मुआयना किया। मृतक महिला के बेटे ने जमीन के विवाद के चलते ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर गौर कर हत्यारे तक पहुंचने के प्रयासों में जुटी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़: अभय चौटाला ने ली विधायक पद की शपथ, बोले-किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटूंगा

इनेलो के नवनिर्वाचित विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार दोपहर बाद विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें अपने कार्यालय में शपथ ग्रहण करवाई। इनेलो विधायक सेक्टर-9 स्थित अपनी कोठी से ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व पूर्व विधायक नरेश शर्मा ट्रैक्टर पर सवार रहे। शपथ ग्रहण के बाद अभय ने कहा कि किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। ऐलनाबाद चुनाव में भाई, भतीजों व भाभी के पुरजोर विरोध के बावजूद विधानसभा पहुंचा। ...पढ़ें विस्तृत खबर

पटाखों और पराली ने घोला हवा में जहर: सर्वाधिक प्रदूषित राज्य बना हरियाणा, सबसे प्रदूषित शहर जींद

दिवाली पर फोड़े गए पटाखे और लगातार जल रही पराली ने हरियाणा की हवा को जहरीला बना दिया है। दिवाली के तीसरे दिन भी प्रदेश के हालात चिंताजनक बने रहे। रविवार को देश में सर्वाधिक प्रदूषित हरियाणा रहा और जींद खतरनाक हवा के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश के सबसे अधिक प्रदूषित 13 शहरों में प्रदेश के 6 शहर शामिल रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। ...पढ़ें विस्तृत खबर


हरियाणा: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नौकरी में एक बार ही मिलेगा आरक्षण, सरकार ने स्पष्ट किए नियम

हरियाणा में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को बड़ा झटका लगा है। सेनानियों के आश्रित पोते-पोतियों, नाती-नातिन को सरकारी नौकरियों में एक बार ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। एक परिवार के आश्रित दोबारा दो फीसदी आरक्षण के पात्र नहीं होंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को यह स्पष्ट कर दिया है। विभागाध्यक्षों ने मुख्य सचिव कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा था। हरियाणा में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए आरक्षण लागू होने के बाद से अब तक पात्रों को न के बराबर ही नौकरियां मिली हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed