फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Elderly woman murdered with sharp weapons in land dispute in Bhiwani

भिवानी: जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या

Mon, 08 Nov 2021 12:20 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:20 PM IST
सार

भिवानी जिले में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में महिला को मारा गया है। मृतका के बेटे ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। न्यू भारत नगर निवासी 73 वर्षीय संतरा की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Elderly woman murdered with sharp weapons in land dispute in Bhiwani
हत्या के बाद मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी शहर की न्यू भारत नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही रविवार रात को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मुआयना किया। मृतक महिला के बेटे ने जमीन के विवाद के चलते ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर गौर कर हत्यारे तक पहुंचने के प्रयासों में जुटी है। 

विज्ञापन


मृतक महिला का आधार कार्ड


ये भी पढ़ें-हरियाणा: प्रदेश के 11 जिलों में बनाए जाएंगे 50 बेड के कोविड अस्पताल, सरकार ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


एक ही सप्ताह में हत्या की ये दूसरी वारदात है। न्यू भारत नगर निवासी 73 वर्षीय संतरा का घर के अंदर ही खून से लथपथ शव परिजनों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ रणबीर सिंह सहित सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर आई एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी घर का कोना-कोना छाना और हत्या से जुड़े सबूत जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस 

महिला के बेटे ने अपने ससुराल वालों पर मां की हत्या जमीन के विवाद के चलते किए जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल सोमवार सुबह मृतका के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जहां परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद हत्या मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed