{"_id":"61c8672f9d2ebb00397d62fd","slug":"haryana-top-news-26-december-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: अंबाला में चर्च में यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, सोनीपत में सड़क हादसे में जिंदा जला कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: अंबाला में चर्च में यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, सोनीपत में सड़क हादसे में जिंदा जला कार सवार
Sun, 26 Dec 2021 06:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:29 PM IST
सार
सोनीपत के गांव कुमासपुर-दीपालपुर रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में लगी आग के कारण एक युवक जिंदा जल गया। वहीं क्रिसमस की रात को अंबाला में लारेंस रोड स्थित प्राचीन कैथोलिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की करीब 70 साल पुरानी मूर्ति शरारती तत्वों ने तोड़ दी। मूर्ति तोड़े जाने की घटना से मामला तनावपूर्ण बन चुका है।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रोहतक और पंचकूला जिलों में शस्त्र लाइसेंस की फाइल अब ऑनलाइन जमा होगी। भौतिक रूप से अब फाइल जमा नहीं करा सकेंगे। सरकार ने दोनों जिलों में इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। डायल-112 को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगा। गुरुग्राम में अटल पार्क और सेवा केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह, पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में ये घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जनवरी-2022 में पीडीएस योजना के तहत परिवार पहचान पत्र से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जन्म या मृत्यु होने पर लाभपात्र का नाम स्वत: जुड़ेगा और हटेगा भी। पढ़ें अन्य खबरें...
सोनीपत में हादसा: अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार
सोनीपत के गांव कुमासपुर-दीपालपुर रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में लगी आग के कारण एक युवक जिंदा जल गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
अंबाला: क्रिसमस की रात कैथोलिक चर्च में लगी 70 साल पुरानी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, ईसाई समुदाय में रोष
क्रिसमस की रात को हरियाणा के अंबाला में लारेंस रोड स्थित प्राचीन कैथोलिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की करीब 70 साल पुरानी मूर्ति शरारती तत्वों ने तोड़ दी। मूर्ति तोड़े जाने की घटना से मामला तनावपूर्ण बन चुका है। यह घटना हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आते ही तुरंत एएसपी पूजा डाबला, डीएसपी रामकुमार और संबंधित थाना के प्रभारी नरेश कुमार सहित पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा और जांच कार्रवाई शुरू की गई। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
दुखद: सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान मामा-भांजे की मौत, सड़क के बीच खड़े ट्रक में घुसी बाइक
हरियाणा के भिवानी में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना मोड़ पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान की मौत हो गई। दोनों ही मामा-भांजा अपने किसी दोस्त से गांव मंढाणा में मिलकर बाइक से प्रेमनगर लौट रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक: बरात से लौट रहे परिवार से लूटपाट, 4.30 लाख की नगदी और सोने की चेन ले गए आरोपी
रोहतक में लौट रही बारात एक बार फिर निशाने पर है। शनिवार रात लाडोत बाईपास पर कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार पर हमला करके 4:30 लाख की नकदी व सोने की चेन छीन ली। ठेकेदार ने इस संबंध में सदर थाने में लूट का मामला दर्ज कराया, जबकि पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
17 वर्षीय मुस्लिम लड़की ने की शादी: हाईकोर्ट ने कहा- इस्लाम में यौन परिपक्वता ही विवाह के लिए सही उम्र, नवदंपती को दी जाए सुरक्षा
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हिंदू लड़के के संग विवाह करने वाली 17 वर्षीय मुसलमान लड़की की सुरक्षा से जुड़ी याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि लड़की यौन परिपक्वता पा चुकी है। ऐसे में वह पसंद के साथी के साथ विवाह करने के लिए स्वतंत्र है। हाईकोर्ट ने मालेरकोटला के एसएसपी को दंपती को सुरक्षा मुहैया करवाने का आदेश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...