फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two dies in road accident in Bhiwani of Haryana

दुखद: सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान मामा-भांजे की मौत, सड़क के बीच खड़े ट्रक में घुसी बाइक

Sun, 26 Dec 2021 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 05:41 PM IST
सार

भिवानी में सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान की मौत हो गई। सड़क के बीच खड़े ट्रक में रात एक बजे पीछे से बाइक की टक्कर लगी। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Two dies in road accident in Bhiwani of Haryana
मृतक दीपक व संदीप। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना मोड़ पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान की मौत हो गई। दोनों ही मामा-भांजा अपने किसी दोस्त से गांव मंढाणा में मिलकर बाइक से प्रेमनगर लौट रहे थे।

विज्ञापन


सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सदर पुलिस को दिए बयान में गांव प्रेमनगर निवासी रिंकू ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। वे तीन भाई हैं। उनका सबसे छोटा भाई 20 वर्षीय दीपक मर्चेंट नेवी में था। फिलहाल घर छुट्टी आया हुआ था। उसका भांजा गढ़ी निवासी 29 वर्षीय संदीप इंडियन आर्मी में था, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका भांजा संदीप और छोटा भाई दीपक गांव के ही मंजीत की बाइक लेकर अपने दोस्त से मिलने के लिए शनिवार शाम करीब सात बजे मंढाणा गांव में गए थे। दोनों वहां से बाइक पर देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेमनगर लौट रहे थे। जब वे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के पास पहुंचे तो एक ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था, जिसपर कोई संकेतक व रोड साइन तक नहीं लगा था। इसमें उनकी बाइक की पीछे से टक्कर हो गई।


उन्हें इस सड़क हादसे की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। सदर पुलिस ने मृतक दीपक के भाई रिंकू की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed