फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The statue of Jesus Christ in the church in Ambala was vandalized

अंबाला: क्रिसमस की रात कैथोलिक चर्च में लगी 70 साल पुरानी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, ईसाई समुदाय में रोष

Sun, 26 Dec 2021 05:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) 
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

एसएसपी पूजा डाबला,डीएसपी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के घटनास्थल पर पहुंचकर मूर्ति तोड़ने की घटना में शामिल होने का पता चला है।

विज्ञापन
The statue of Jesus Christ in the church in Ambala was vandalized
चर्च में तोड़ी गई यीशु मसीह की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस की रात को हरियाणा के अंबाला में लारेंस रोड स्थित प्राचीन कैथोलिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की करीब 70 साल पुरानी मूर्ति शरारती तत्वों ने तोड़ दी। मूर्ति तोड़े जाने की घटना से मामला तनावपूर्ण बन चुका है। यह घटना हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आते ही तुरंत एएसपी पूजा डाबला, डीएसपी रामकुमार और संबंधित थाना के प्रभारी नरेश कुमार सहित पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा और जांच कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने चर्च के फादर पतरस मुंडू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के घटनास्थल पर पहुंचकर मूर्ति तोड़ने की घटना में शामिल होने का पता चला है।
विज्ञापन


हालांकि इन दो के अलावा इनके साथ और कितने लोग थे, इसका सुराग अभी नहीं लगा है। वहीं जो दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, उनके हुलिए से ज्यादा अन्य कोई जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह की घटना की ईसाई और दूसरे समुदायों के लोग भी  निंदा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed