फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 26 August 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: एक सितंबर से कक्षा चार और पांच के लिए खुलेंगे स्कूल और सरकार पर भड़के पूर्व सीएम हुड्डा

Thu, 26 Aug 2021 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 04:58 PM IST
सार

हरियाणा सरकार से मिलने वाले टैबलेट पर स्कूली बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सकेंगे। इन टैबलेट पर यूटयूब समेत कोई ऐसा चैनल नहीं चलेगा जिस पर बच्चे फिल्में या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री देख सकें। टैब एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट प्रणाली से लैस होंगे। इंटरनेट की सुविधा भी इनमें रहेगी। बच्चों के कंटेंट देखने का पल-पल का रिकार्ड टैब में मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
Haryana Top News 26 August 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।  पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: प्रदेश सरकार पर भड़के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कहा-आय और निवेश में पिछड़ रहे हैं हम
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर एक था, आज वो सबमें नीचे खिसक रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये मैं नहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


अधूरी तैयारी: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में खाली हैं 9046 पद, कोरोनाकाल के दो साल में भी नहीं भरे गए स्वीकृत पद
कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। विभाग में काफी अहम 9046 पद खाली हैं। इनमें डाक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट समेत विभाग के सबसे अहम कर्मचारियों व अधिकारियों के पद शामिल है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: आठ लाख बच्चों को मिलेंगे टैब, नहीं चलेंगी फिल्में, सिर्फ पढ़ाई होगी और रहेगा पूरा रिकॉर्ड
हरियाणा सरकार से मिलने वाले टैबलेट पर स्कूली बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सकेंगे। इन टैबलेट पर यूटयूब समेत कोई ऐसा चैनल नहीं चलेगा जिस पर बच्चे फिल्में या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री देख सकें। टैब एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट प्रणाली से लैस होंगे।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: अनिल विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र- पीजीआई चंडीगढ़ के पुराने भवन के पुनर्निर्माण व नवीनीकरण की अपील
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के पुराने भवन के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे उनसे मिलकर इसके लिए कुछ सुझाव देना चाहते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: एक सितंबर से कक्षा चार और पांच के लिए खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री बोले- सख्ती से होगा कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन
हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed