फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 23 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: पेपर सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य और गिरफ्तार, बरवाला थाने में पुलिस व ग्रामीण भिड़े

Wed, 23 Mar 2022 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 06:50 PM IST
सार

पेपर सॉल्वर गैंग के तीन अन्य आरोपियों को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा का सुनील कुमार, मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी का मंजीत और झज्जर के खैरपुर गांव का रहने वाला विशाल है।

विज्ञापन
Haryana Top News 23 March 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने हरियाणा विधिविरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 विधानसभा में पारित करा लिया। दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा के बाद विपक्ष ने विधेयक का विरोध करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सोनीपत: चाचा से झगड़े की रंजिश में 12 साल की बच्ची को जलाकर मारने के दोषी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी में 12 साल की बच्ची को जलाकर मारने के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषी ने बच्ची के चाचा के साथ हुए झगड़े में वारदात को अंजाम दिया था। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


पेपर सॉल्वर गैंग: रेलवे में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी व कोचिंग सेंटर संचालक समेत तीन को एसटीएफ ने दबोचा

पेपर सॉल्वर गैंग के तीन अन्य आरोपियों को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा का सुनील कुमार, मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी का मंजीत और झज्जर के खैरपुर गांव का रहने वाला विशाल है। मंजीत गैंग से जुड़कर पेपर पास करने के बाद रेलवे में नौकरी प्राप्त कर चुका है। विशाल यश बैंक में कर्मी है। तीसरा आरोपी सुनील गोहाना में दो कोचिंग सेंटर चलाता है। साथ ही उसकी दो लैब में भी साझेदारी है। तीनों आरोपी गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे। उन्हें पांच लाख तक कमीशन मिलता था। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में वारदात: नकाबपोश चार बदमाशों ने बंधक बनाकर आभूषण कारीगरों से लूटे 25 तोले सोने के गहने और 2 लाख की नकदी

पानीपत के सुभाष नगर में मंगलवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण कारीगर से 25 तोले सोने के जेवरात और करीब 2 लाख नकदी लूट ली। पीड़ित के अनुसार 4 में से 2 बदमाशों के पास हथियार थे जिसके बल पर बदमाशों ने उनके मुंह और हाथ पर टेप लगा दी और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। पढ़ें विस्तृत खबर...


हिसार: बरवाला थाने में पुलिस व ग्रामीण भिड़े, एक व्यक्ति ने थाने में जहरीला स्प्रे पीया, अस्पताल में भर्ती

बरवाला सदर थाना में बुधवार को पुलिस व ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने थाने में जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ सुखजीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव कुंभा के कुछ लोग जमीन विवाद मामले को लेकर पिछले दो दिन से थाने में आ रहे थे।  पढ़ें विस्तृत खबर...



रोहतक पुलिस को कामयाबी: 10 हजार का इनामी विकास उर्फ मटरी गिरफ्तार, पुलिस ने साथी युवक को भी किया काबू

रोहतक पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। अपराध जांच शाखा वन ने 10 हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ मटरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिसार की उकलाना मंडी से काबू किया गया है, जहां वह किराये पर रह रहा था। साथ ही पुलिस ने उसके एक साथी को सामन गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा पूरे मामले की जानकारी देंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed