फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clash between Police and villagers in Barwala police station

हिसार: बरवाला थाने में एसएचओ से मारपीट, बुजुर्ग ने जहर पीने का किया प्रयास, हंगामे का वीडियो वायरल

Wed, 23 Mar 2022 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 02:41 PM IST
सार

देर शाम थाना प्रभारी सुखजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित 8 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Clash between Police and villagers in Barwala police station
Hisar News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में बरवाला पुलिस थाना में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब छेड़छाड़ के एक मामले में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से वीडियो बनाने पर विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


झगड़े में थाना प्रभारी सुखजीत सिंह, एचसी सुमन व लांगरी प्रदीप कुमार समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। थाने में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बीच 60 वर्षीय ओमप्रकाश ने थाने में जहर पीने का प्रयास किया, जिसे पुलिस कर्मियों ने मुश्किल से रोका। 
विज्ञापन


पुलिस थाने में हंगामे की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना, हांसी, नारनौंद, हिसार व सीआईए स्टाफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। वहीं, सूचना के बाद एसपी लोकेंद्र सिंह के आने पर हंगामा करीब एक घंटे बाद शांत हो पाया। देर शाम थाना प्रभारी सुखजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित 8 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को दर्ज छेड़छाड़ के एक मामले में जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के लोगों को जांच में शामिल होने के लिए थाने में बुलाया था। शिकायतकर्ता से पहले आरोपी पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पक्ष का सुनील व कपिल पुलिस स्टेशन में थाना प्रभारी के कार्यालय के पास खड़े होकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे।

जब थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने एतराज जताया तो उन्होंने थाना प्रभारी से हाथा पाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी उन्हें पुलिस स्टेशन के अंदर ले गए। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस स्टेशन में हंगामा कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मचारियों को चोट आई।

वहीं, 60 वर्षीय ओम प्रकाश ने थाने में जहर पीने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से स्प्रे छीनने का प्रयास किया तो वह जमीन पर बिखर गया। इसके बाद पुलिस ओमप्रकाश को गाड़ी में डालकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गई,  जहां उसका उपचार चल रहा है।

भाजपा नेता की संदिग्ध भूमिका...
हंगामे के समय एक भाजपा नेता मौके पर पहुंचा। हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस ने थाने का मेन गेट कुछ समय के लिए बंद करवा दिया था। भाजपा नेता ने थाने में पहुंचे एक अधिकारी को फोन कर गेट खुलवाया। गेट खोलने के बाद भाजपा नेता अंदर गया तो हंगामा फिर से बढ़ गया। इसी बीच बाहर खड़ा ओम प्रकाश नाम का व्यक्ति अंदर घुसा व थाना परिसर में ही जहर पीने लगा। भाजपा नेता न ही तो उसे रोक रहा था व न ही हंगामा करने वालों को समझा रहा था। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

गौरतलब है कि गांव कुंभा की एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए गांव के सुखदेव, अंकित, प्रवीन व सुशील के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप था कि इन लोगों ने उसका रास्ता रोकने व उसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने 11 मार्च को धारा 354, 341, 354ए, 354बी 452, 506 व 34 आईपीसी के तहत सुखदेव, अंकित, प्रवीन व सुशील के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच अधिकारी एचसी निर्मला ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों को पुलिस थाने बुलाया गया था। कुंभा के इन दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं।

महिला समेत 8 नामजद पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज
देर शाम थाने में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए मारपीट के मामले में थाना प्रभारी सुखजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित 8 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपितों में सुशील, कपिल, नवीन, ओमप्रकाश, जयभगवान, उषा, अनुज, अंकित व अन्य तीन-चार शामिल है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 249, 341, 309, 186, 353, 332, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
 

छेड़छाड़ के मामले में जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाने में सहयोग के लिए बुलाया था। आरोपी पक्ष के लोग मोबाइल में पुलिस थाने की वीडियो बना रहे थे। जब इन्हें रोका गया तो ये लोग गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आए। इस झगड़े में वह, महिला हेड कांस्टेबल ऊषा व कुक घायल हो गए - सुखजीत, थाना प्रभारी, बरवाला

 

प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त लोग साजिश के साथ आए थे। यह लोग पहले से ही तैयारी के तहत अपने साथ कीटनाशक लेकर आए थे। पुलिस की एक टीम अलग से जांच के लिए लगाई गई है। हर पहलू की जांच होगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - लोकेंद्र सिंह, एसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed