फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF arrested three people of paper solver gang

पेपर सॉल्वर गैंग: रेलवे में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी व कोचिंग सेंटर संचालक समेत तीन को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 23 Mar 2022 02:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 02:55 PM IST
सार

तीनों आरोपी गैंग सरगना के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे और पांच लाख रुपये तक कमीशन लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रेलवे में डाक पार्सल विभाग में कार्यरत है। एक यश बैंक का कर्मी है। तीसरे आरोपी ने गोहाना में दो कोचिंग सेंटर खोल रखे हैं।

विज्ञापन
STF arrested three people of paper solver gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पेपर सॉल्वर गैंग के तीन अन्य आरोपियों को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा का सुनील कुमार, मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी का मंजीत और झज्जर के खैरपुर गांव का रहने वाला विशाल है। मंजीत गैंग से जुड़कर पेपर पास करने के बाद रेलवे में नौकरी प्राप्त कर चुका है। विशाल यश बैंक में कर्मी है। तीसरा आरोपी सुनील गोहाना में दो कोचिंग सेंटर चलाता है। साथ ही उसकी दो लैब में भी साझेदारी है। तीनों आरोपी गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे। उन्हें पांच लाख तक कमीशन मिलता था। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत में दर्ज मुकदमे में सुनील, मंजीत और विशाल को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को 6 अक्तूबर, 2021 को पानीपत के सेक्टर-13/17 थाने में पानीपत के सुरक्षा शाखा प्रभारी प्रमोद के बयान पर दर्ज मुकदमे में पकड़ा गया है। पेपर लीक को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे में जांच के दौरान करीब 14 विभाग के पेपर सॉल्व करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


इस मामले के आरोपी हैकिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर पेपर पास कराते थे और इसकी एवज में लोगों से पैसे लेते थे। यह गिरोह वर्ष 2013 से चल रहा है। इस मामले का सरगना दिल्ली पुलिस के सिपाही रोबिन के साथ ही रूस के हैकर संग मिलकर पूरी लैब हैक कराने के आरोपी पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतिया समेत 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी मंजीत, सुनील व विशाल गैंग के सरगना रोबिन व अन्य से जुड़कर गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आने लगे और पांच लाख रुपये तक कमीशन लेने लगे। इनमें मंजीत वर्ष 2018 में रेलवे में नौकरी लगा था। उसने गैंग के सदस्यों से मिलकर आठ लाख रुपये देकर परीक्षा पास की थी।

विशाल यश बैंक की बहादुरगढ़ शाखा में कार्यरत है। सुनील कुमार ने गोहाना में आरजी स्किल्ड डेवलपमेंट के नाम से दो कोचिंग सेंटर खोल रखे हैं। साथ ही उसका दो लैब में भी साझा है। वह गैंग के मुख्य आरोपी रोबिन, धर्मेंद्र, सतीश व हरपाल से मिलकर उन्हें अभ्यर्थी देता था। वह कई युवाओं से पैसे लेकर उनके पेपर पास करा चुका है। एसटीएफ ने तीनों को पानीपत की अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

 

पेपर सॉल्वर गैंग के तीन अन्य सदस्य काबू किए गए हैं। इनमें मंजीत गैंग से जुड़कर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है और रेलवे में फिरोजपुर में नौकरी करता है। विशाल बैंक में कार्यरत है और सुनील कोचिंग सेंटर चलाता है। अब तीनों गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे और परीक्षार्थी की नियुक्ति के अनुसार कमीशन लेते थे। -इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed