{"_id":"60f94afa8ebc3e6d136c6519","slug":"haryana-top-news-22-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डीजीपी पद के लिए चार अफसरों में जंग और मानसून ने प्रदेश को किया तर... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डीजीपी पद के लिए चार अफसरों में जंग और मानसून ने प्रदेश को किया तर... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Thu, 22 Jul 2021 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:23 PM IST
सार
हरियाणा में देरी से सक्रिय हुए मानसून ने महज तीन दिन में ही प्रदेश को तरबतर कर दिया। पिछले बीस दिन से 20 फीसदी के करीब कम बारिश थी, वहीं अब सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में एक जून से 21 जुलाई तक 151.5 एमएम बारिश होती है, जबकि इस अवधि में 190.2 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले तीन दिन में प्रदेश में 85.2 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में डीजीपी बनने की कतार में खड़े चार अफसरों में इस समय सीधी टक्कर है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल, 1989 बैच के आरसी मिश्रा, 1989 बैच के ही मोहम्मद अकील और 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर के नाम डीजीपी पद के लिए आगे हैं। वहीं बिजली कनेक्शन के लिए सालों से बाट जोह रहे हरियाणा के करीब 84 हजार उपभोक्ताओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हरियाणा सरकार ने लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी बिजली क्षमता में 1 हजार मेगावाट की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा: चार अफसरों में डीजीपी पद के लिए सीधी ‘जंग’, 31 जुलाई से पहले तय हो जाएगा नाम
हरियाणा में डीजीपी बनने की कतार में खड़े चार अफसरों में इस समय सीधी टक्कर है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल, 1989 बैच के आरसी मिश्रा, 1989 बैच के ही मोहम्मद अकील और 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर के नाम डीजीपी पद के लिए आगे हैं। हरियाणा सरकार ने जो सात नाम यूपीएससी को भेजे हैं, उनमें से तीन नाम का पैनल वापस आएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Tokyo Olympic 2021: हॉकी खिलाड़ी सुमित ने जूतों की चाहत में पकड़ी थी हॉकी स्टिक, अब बने सोनीपत के पहले पुरुष हॉकी ओलंपियन
अभावों की भट्टी में तपकर सोनीपत के कुराड़ गांव का प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी सुमित सोना बनकर निकला है। सुमित को सोनीपत का पहला पुरुष ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी होने का गौरव भी मिला है। कुराड़ गांव के सुमित आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बचपन में सुमित को हॉकी स्टिक और जूतों की बहुत चाहत थी।
विज्ञापन
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: बिजली क्षमता में एक हजार मेगावाट की होगी बढ़ोतरी, 84 हजार उपभोक्ताओं का इंतजार होगा खत्म
बिजली कनेक्शन के लिए सालों से बाट जोह रहे हरियाणा के करीब 84 हजार उपभोक्ताओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हरियाणा सरकार ने लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी बिजली क्षमता में 1 हजार मेगावाट की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा मानसून अपडेट: देरी से सक्रिय हुए मानसून की दरियादिली, तीन दिन में ही 26 फीसदी अधिक हुई बारिश
हरियाणा में देरी से सक्रिय हुए मानसून ने महज तीन दिन में ही प्रदेश को तरबतर कर दिया। पिछले बीस दिन से 20 फीसदी के करीब कम बारिश थी, वहीं अब सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में एक जून से 21 जुलाई तक 151.5 एमएम बारिश होती है, जबकि इस अवधि में 190.2 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले तीन दिन में प्रदेश में 85.2 एमएम बारिश हुई।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा: बुजुर्ग मां-बाप की देखभाल करना नैतिक ही नहीं बल्कि बाध्य कर्तव्य भी है
एकल बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए बेटे द्वारा 76 वर्षीय मां के खिलाफ दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि बुजुर्ग अभिभावकों की देखभाल करना नैतिक ही नहीं बल्कि मेंटीनेंस ऑफ पेरेंट्स एंड वेलफेयर ऑफ सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत बाध्य कर्तव्य भी है।