फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Competition between Four Officers for Post of Haryana DGP

हरियाणा: चार अफसरों में डीजीपी पद के लिए सीधी ‘जंग’, 31 जुलाई से पहले तय हो जाएगा नाम 

Thu, 22 Jul 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 11:31 AM IST
सार

डीजीपी मनोज यादव ने वापस आईबी में जाने के लिए सरकार से गुजारिश की थी। सरकार ने उनकी बात मान भी ली है। यादव 31 जुलाई को रिलीव होंगे।  
 

विज्ञापन
Competition between Four Officers for Post of Haryana DGP
हरियाणा पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में डीजीपी बनने की कतार में खड़े चार अफसरों में इस समय सीधी टक्कर है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल, 1989 बैच के आरसी मिश्रा, 1989 बैच के ही मोहम्मद अकील और 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर के नाम डीजीपी पद के लिए आगे हैं। हरियाणा सरकार ने जो सात नाम यूपीएससी को भेजे हैं, उनमें से तीन नाम का पैनल वापस आएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 26 जुलाई को यूपीएससी में अधिकारियों ने इस संदर्भ में डीपीसी की बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक 24 को होनी थी जो किसी कारणवश टल गई। अब 26 जुलाई को बैठक संभावित है। इसमें हरियाणा सरकार की ओर से भी एक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



चारों अधिकारी अपने-अपने हिसाब से केंद्र में जोड़ तोड़ कर रहे हैं, लेकिन किसका नंबर आएगा यह 31 जुलाई से पहले ही तय हो जाएगा। तीन नाम के वापस आने वाले पैनल में किसका नाम कटेगा यह भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि  जो तीन नाम आएंगे उन्हीं में से मुख्यमंत्री नए डीजीपी के नाम की घोषणा करेंगे। वरिष्ठता के हिसाब से तो पीके अग्रवाल का नाम ऊपर चल रहा है, लेकिन सरकार की पसंद कौन है यह 31 जुलाई को तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी मनोज यादव वापस आईबी में जाने का मूड बना चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने सरकार से गुजारिश की है और सरकार ने उनकी बात मान भी ली है। हरियाणा सरकार डीजीपी मनोज यादव को 31 जुलाई को रिलीव करेगी। यूपीएससी को भेजे जवाब में सरकार ने 31 जुलाई की तिथि लिखकर भेजी है। पिछले करीब एक माह से हरियाणा की आईपीएस लाबी में यह चर्चा है कि नया डीजीपी कौन होगा।
पैनल में आईपीएस अधिकारी देसराज सिंह, आलोक राय और एसके जैन का नाम भी शामिल हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि यूपीएससी में इनमें से भी किसी का नाम शामिल कर लिया जाए, लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक चार अधिकारियों के नाम शीर्ष पर है। 

पीके अग्रवाल, 1988 बैच

पीके अग्रवाल वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से हैं। शांत स्वभाव के हैं और लॉबिंग के चक्कर में नहीं पड़ते हैं। डीजी क्राइम और डीजी विजिलेंस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर हैं। पुलिस सेवा के दौरान जहां भी रहे निर्विवाद रहे हैं।

आरसी मिश्रा, 1989 बैच
आरसी मिश्रा धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और संघ की विचारधारा से जुडे़ हैं। पूरे सेवाकाल में निर्विवाद रहे हैं और संघ में अंदरूनी पकड़ मजबूत है। पुलिसिंग के काम से काम रखते हैं, कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी हैं। यहां भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

मोहम्मद अकील, 1989 बैच
मोहम्मद अकील लंबे समय तक हरियाणा में एडीजीपी ला एंड आर्डर रहे हैं। वर्तमान में डीजी क्राइम और एससीआरबी के डीजी हैं। सरकार के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। कई जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने बढ़िया काम किया है। अपराध के मामलों को सुलझाने में माहिर हैं।

शत्रुजीत कपूर, 1990 बैच
शत्रुजीत कपूर हरियाणा में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सरकार के करीबी अधिकारियों में गिनती है। एडीजीपी सीआईडी के तौर पर मनोहर-1 में सेवाएं दे चुके हैं। बिजली निगमों को घाटे से उबारने में अहम काम किया है। वर्तमान में डीजी जेल और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed